Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

अयोध्या दौरे पर सीएम केजरीवाल और भगवंत मान, रामलला के किए दर्शन

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान आज अयोध्या पहुंचे हैं।

Advertisement
Image Credit: सीएम केजरीवाल और भगवंत मान
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 12 February 2024

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान आज अयोध्या पहुंचे हैं। मंदिर में सीएम केजरीवाल और भगवंत मान रामलला की पूजा अर्चना कर रहे हैं। आपको बता दें कि, यह जानकारी आप के वरिष्ठ नेता सभाजीत सिंह ने रविवार को दी है उन्होंने यह बताया है कि, दोनों नेता दिल्ली से विशेष विमान से अयोध्या पहुंचेंगे और राम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इतना ही नहीं 22 जनवरी को रामलला अयोध्या आगमन की खुशियां मनाई गई जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से प्राण प्रतिष्ठा की। 

प्राण प्रतिष्ठा में कई बड़ी हस्तियां हुई थीं शामिल

आपको बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश के कई बड़े राजनेता, बॉलीवुड कलाकार, खेल हस्तियां भी शामिल हुई थी। इस कार्यक्रम के बाद से ही अयोध्या में राम मंदिर के द्वार आम लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। रामलला के दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से लोग भारी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे हैं। 

यूपी के नेताओं ने किए थे दर्शन

रविवार को मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को छोड़कर उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद के करीब 325 विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रामलला के दर्शन किए थे। यूपी से अयोध्या आए विधायकों के राम मंदिर दर्शन को लेकर अयोध्यावासियों में भी उत्साह देखा गया, जैसे ही विधायकों की बस अयोध्या पहुंची उनके ऊपर फूलों की बरसात की गई।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.