Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

CM केजरीवाल ने लिया बड़ा फैसला, महिलाओं के अलावा ट्रांसजेंडर भी करेंगे फ्री यात्रा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब दिल्ली की बसों में महिलाओं के बाद ट्रांसजेंडर भी डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

Advertisement
Image Credit: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 05 February 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब दिल्ली की बसों में महिलाओं के बाद ट्रांसजेंडर भी डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि हमारे सामाजिक परिवेश में ट्रांसजेंडर समुदाय को काफी हद तक उपेक्षित किया जाता है। ऐसा नहीं होना चाहिए, वे भी इंसान हैं और उन्हें भी समान अधिकार हैं

क्या था पिछले बजट का प्लान

मिली जानकारी के अनुसार यदि पिछले साल के बजट को देखा जाए तो उसे समय वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने अपनी घोषणा में यह कहा था कि दिल्ली सरकार की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा योजना वित्तीय वर्ष 2023 से 24 तक जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा मंत्री का यह भी कहना था कि इस वर्ष समाज कल्याण विभाग के लिए कल 4744 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं जिसमें से वरिष्ठ नागरिकों महिलाओं विकलांगों को और वंचित वर्गों सहित 8.82 लाख लाभार्थियों की पेंशन के लिए 2962 करोड़ प्रस्तावित किए गए हैं।

वित्तीय वर्ष में कितनी थी महिला यात्रियों की संख्या

आपको बता दे की कलेक्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सुविधा 29 अक्टूबर 2019 में ही शुरू की गई थी इसके अलावा 2021 से 2022 के दौरान महिला यात्रियों ने डीसी में 13.04 करोड़ और कलेक्टर बसों में 12.69 करोड़ मुफ्त यात्राओं का लाभ उठाया था। इतना ही नहीं वित्तीय वर्ष 2021 से 2022 के दौरान यदि देखा जाए तो डीसी में दैनिक औसत यात्री की संख्या 15.62 लाख और कलेक्टर बसों में 9.87 लाख थी।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.