Story Content
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिता बन गए हैं, सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके बेटी के जन्म की जानकारी दी है। सीएम ने यह कहा है कि, भगवान ने यह तोहफा दिया है फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। इससे पहले जनवरी में सीएम ने पत्नी गुरप्रीत कौर के मां बनने की सूचना दी थी। भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने संबोधन में पत्नी गुरप्रीत कौर के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी।
Blessed with baby Girl.. pic.twitter.com/adzmlIxEbb
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 28, 2024
संबोधन के दौरान प्रेगनेंसी की जानकारी
अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, सीएम ने कहा था, "मैं आप सबके सामने एक निजी अनाउंसमेंट करना चाहता हूं कि मेरे घर भी खुशियां आने वाली है। मार्च के महीने में, मेरी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर 7 महीने की प्रेग्नेंट है।" भगवंत मान ने गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की है, दोनों ने 7 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ में शादी की थी, यह सीख रीति-रिवाज से की गई शादी है।
पहली पत्नी से हुआ था तलाक
बता दें कि, गुरप्रीत कौर सीएम भगवंत मान से उम्र में 16 साल छोटी है। वही, पहली शादी की बात करें तो उन्होंने साल 2015 में अपनी पत्नी इंद्रजीत कौर से तलाक ले लिया था। पहली पत्नी से दो बच्चे हैं, बेटी का नाम सीरत कौर और बेटे का नाम दिलशान है।




Comments
Add a Comment:
No comments available.