Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

धनतेरस पर जरूर खरीदे ये सामान, मां लक्ष्मी की बरसेगी आप कृपा

दिवाली शुरु होने में बस कुछ ही दिन बाकी है। इससे पहले ही मार्किटों में इस त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। धनतेरस के साथ दिवाली के त्योहार की शुरुआत होती है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Tarun Yadav | Delhi, Delhi | खबरें - 26 October 2024

दिवाली शुरु होने में बस कुछ ही दिन बाकी है। इससे पहले ही मार्किटों में इस त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। धनतेरस के साथ दिवाली के त्योहार की शुरुआत होती है। धनतेरस के दिन कुछ खास चीजों को खरीदा जाता है, ताकि घर में सुख-सुविधा का वास हो सकें। मां लक्ष्मी की कृपा हम सभी लोगों के बनी रहें। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं। ऐसी कुछ चीजों के बारे में जिन्हें आप धनतेरस के दिन यदि खरीदते हैं, तो आपकी किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में यहां। 


पान के पत्ते

आप धनतेरस के दिन पान के पत्ते जरूर खरीदें। क्योंकि ये मां लक्ष्मी के काफी प्रिय माने जाते हैं। पान के पत्ते खरीदकर मां लक्ष्मी को चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आप पांच पान के पत्ते खरीदकर उन्हें अर्पित करें।


धनिया

धनतेरस के दिन आप जरूर धनिया खरीदें क्योंकि ये धन का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन धनिया खरीदने से धन में वृद्धि होती है। घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।


लक्ष्मी चरण

इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लक्ष्मी चरण में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसे घर में रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में उनका आगमन होता है। घर में खुशी बनी रहती है।


झाड़ू

धनतेरस वाले दिन आप झाड़ू जरूर खरीदें। क्योंकि झाड़ू का ताल्लुक सीधा मां लक्ष्मी से होता है। घर को साफ करने पर मां लक्ष्मी खुश होती है। इससे घऱ का क्लेश कम होता है।


खील-बताशे के बिना दिवाली अधूरी

खील और बताशे को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन इन्हें खरीदकर घर में लाने से माना जाता है कि घर में धन की वर्षा होती है।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.