Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

वायु प्रदूषण पर कोर्ट में सुनवाई, सांसों का संकट, प्रदूषण खतरनाक स्तर पर

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर देखा जा रहा है. अगले 3 दिनों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement
Instafeed.org

By Jyoti | खबरें - 13 November 2021

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर देखा जा रहा है. अगले 3 दिनों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है. पराली जलाने, दिवाली पर आतिशबाजी और हवा की धीमी गति ने दिल्ली की हालत दयनीय बना दी है. अब राजधानी में लोगों का दम घुट रहा है. सुप्रीम कोर्ट में आज प्रदूषण पर सुनवाई है. भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत मौजूद रहेंगे.


राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मौसम का सबसे खराब एक्यूआई(AQI) दर्ज किया गया. दिल्ली में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार सुबह 499 दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे खराब स्तर है. गुरुवार को यह 411 थी. एक्यूआई शून्य से 50 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement