Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

लड़की को 12 किलोमीटर तक घसीटने का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

दिल्ली में एक लड़की की कार से घसीटने से जो मौत हुई है उस मामले में नया खुलासा हुआ है। एक नया सीसीटीवी इस केस से जुड़ा सामने आया है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | खबरें - 02 January 2023

दिल्ली में एक लड़की की कार से घसीटने से जो मौत हुई है उस मामले में नया खुलासा हुआ है। एक नया सीसीटीवी इस केस से जुड़ा सामने आया है। वीडियो में लड़की बलेनो कार के नीचे फंसी हुई दिखाई दे रही है। कार उस लड़की को घसीटते हुए यूटर्न ले जाती है। इस वीडियो के सामने के बाद पुलिस ने एफआरआई में गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ दी है।

सीसीटीवी एक जनवरी तड़के 3 बजे 34 मिनट की है। कंझावला के लाडपुर गांव से थोड़ा आगे गाड़ी यूटर्न लेती है फिर वापस तोसि गांव की तरफ जाती दिख रही है, जहां लड़की की डेड बॉडी मिलती है। इस केस के एक चश्मदीद दीपक ने इस बात की जानकारी दी कि गाड़ी आगे जाकर यूटर्न लेकर आई थी। दीपक का ये कहना था कि कार सामान्य गति में थी और देखने से लग रहा था कि उसे चलाने वाला नॉर्मल है। सुबह  के वक्त करीब 3:15 बजे दीपक दूध की डिलीवरी का इंतजार कर रहे थे, तभी उन्होंने एक कार को वहां आते देखा। उस कार में पीछे के पहियों से काफी तेज आवाज आ रही थी।


डीसीपी हरेंद्र सिंह ने केस को लेकर कही ये बात

इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली आउटर के डीसीपी हरेंद्र सिंह का ये कहना है कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, आरोपियों का ब्लड सैंपल भी ले लिया गया है। ताकि ये पता लगाया जा सके की शराब उन्होंने पी थी कि या नहीं, पोस्टपार्टम के लिए बोर्ड बनाने की रिक्वेस्ट की गई है। तीन डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेंगी। इसके अलावा डीसीपी हरेंद्र सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए पांच लड़कों ने बताया कि लड़की कार के नीचे फंसी हुई थी इसलिए पता नहीं लगा। फिलहाल 4 से 5 किमी तक लड़की को घसीटने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन दिल्ली पुलिस फिर से क्राइम सीन का मुआयना करेगी।लड़की को 12 किलोमीटर तक घसीटने का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.