Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

अपने बड़े भाई संग नजर आए धोनी, यहां देखें तस्वीरें

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 में 5वां खिताब दिलाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने गृहनगर लौट आए हैं.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | खबरें - 16 June 2023

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 में 5वां खिताब दिलाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने गृहनगर लौट आए हैं. हाल ही में रांची से धोनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह सफेद दाढ़ी और कुछ चमकीले कपड़े पहने नजर आए. वहीं इन तस्वीरों में एमएस धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं. कई सालों बाद धोनी और उनके भाई की साथ में तस्वीरें सामने आई हैं.

कई सालों बाद अपने बड़े भाई नरेंद्र संग दिखे MS धोनी, फैंस ने लुटाया प्यार |  NewsTrack Hindi 1

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान

यूं तो फैंस धोनी के बारे में हर बात की जानकारी रखते हैं, लेकिन एमएस धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. इन दोनों के रिश्ते की चर्चा कम ही होती है. दिलचस्प बात यह है कि एमएस धोनी की बायोपिक में उनके भाई नरेंद्र धोनी का कोई जिक्र नहीं था. अब इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अपने होम टाउन रांची में कुछ तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं.

राजनेता हैं नरेंद्र सिंह धोनी

नरेंद्र धोनी एमएस धोनी से काफी बड़े हैं. धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी भी एक राजनेता हैं. वह 2013 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे. लेकिन सपा में शामिल होने से पहले वह बीजेपी का हिस्सा थे. नरेंद्र सिंह धोनी रांची में रहते हैं और वह उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव में भी कुछ समय बिताते हैं. नरेंद्र धोनी आम आदमी की जिंदगी जीते हैं. उसके बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.