Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शारदीय नवरात्रि से पहले कर लीजिए ये सारे काम, बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

शारदीय नवरात्रि के 9 दिन बेहद शुभ होते हैं इस दौरान माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्रि शुरू होते ही पूजा पाठ शुरू हो जाता है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 25 September 2024

शारदीय नवरात्रि के 9 दिन बेहद शुभ होते हैं इस दौरान माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्रि शुरू होते ही पूजा-पाठ शुरू हो जाता है। इस दौरान आपको कुछ ऐसी चीजों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए जो आपके लिए परेशानी बन सकती है। पितृ पक्ष खत्म होते ही शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगी। 2 अक्टूबर से श्राद्ध खत्म हो जाएंगे और 3 अक्टूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगी। 9 दिन माता के रूपों की पूजा की जाएगी और दसवें दिन दशहरा मनाया जाएगा। 

ऐसे निकाल दीजिए नकारात्मक चीजें

नवरात्रि के दिन घर-घर में मां दुर्गा की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहता है। नवरात्रि के दिनों में लोग कलश स्थापना करते हैं हवन करते हैं माता का व्रत रखते हैं और कन्या पूजन भी करते हैं। आपको भी नवरात्रि शुरू होने से पहले अपने घर को शुद्ध और पवित्र कर लेना चाहिए। नवरात्र शुरू होने से पहले आपको अपने घर से नकारात्मक चीजों को हटा देना चाहिए।

घर से दूर कर दीजिए मांस मदिरा 

नवरात्रि पवित्रता का त्यौहार होता है इसे बेहद ही साफ-सफाई के साथ किया जाता है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा घर में वास करती है इस दौरान आपको स्वच्छता का खास ध्यान रखना चाहिए। नवरात्रि के नौ दिन आपको मांस, मदिरा और प्याज, लहसुन का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और मां दुर्गा नाराज हो जाती हैं।

ना रखें टूटे-फूटे बर्तन

अगर आपके घर में टूटे-फूटे बर्तन या फिर टूटी हुई मूर्तियां, फटे पुराने कपड़े हैं, तो इन्हें घर से बाहर निकाल दीजिए। शारदीय नवरात्रि में यह नकारात्मक प्रभाव छोड़ जाते हैं। नवरात्र के दिनों में सकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश करती है इसलिए इन चीजों को घर से दूर कर दीजिए।

हटा दीजिए जली हुई माचिस की तिल्लियां

हर घर में ऐसा भी होता है कि माचिस जलाकर उनकी तीलियों को जमा किया जाता है। अगर आप भी अपने घर में ऐसा करते हैं, तो आपको शारदीय नवरात्रि से पहले माचिस की जली हुई तिल्लियों को हटा देना चाहिए। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा आपकी इस आदत से नाराज हो सकती है इसलिए आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.