Story Content
करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन वे चंद्रमा को देखकर ही व्रत तोड़ती हैं। लेकिन इस दौरान कई महिलाएं अपनी आंखों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर देती हैं। अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आंखों में लेंस लगाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे आंखों में संक्रमण हो सकता है और यहां तक कि आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
आंखों में परेशानी
टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने कॉर्निया डैमेज का सामना किया था। बता दें कि, एक्ट्रेस दिल्ली के एक इवेंट में शामिल हुई थीं इस दौरान वह तैयार हो रही थीं जब उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट लेंस लगाया तो उनकी आंखों में परेशानी हुई। जब एक्ट्रेस अस्पताल पहुंचीं तो डॉक्टर ने उनकी कॉर्निया को डैमेज बताया। हालांकि, तीन-चार दिन के इलाज के बाद उनके आंखों से अब पट्टी उतर चुकी है। जैस्मिन ने अपना हेल्थ अपडेट भी शेयर किया है।
एक्ट्रेस की आंखों से उतरी पट्टी
जैस्मिन भसीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की स्टोरी में हेल्थ अपडेट दिया था। एक्ट्रेस ने अपनी एक सेल्फी अपलोड की थी और बताया था कि अब वह रिकवर हो रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने फैंस से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद कहा था।
जैस्मिन के साथ क्या हुआ
जैस्मिन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके साथ क्या हुआ था। एक्ट्रेस ने कहा, 17 जुलाई को वह दिल्ली के एक इवेंट में तैयार हो रही थीं। इस दौरान उनकी आंखों में तेज दर्द हुआ और धीरे-धीरे दर्द बढ़ता ही गया। हालांकि, वह डॉक्टर के पास जाना चाहती थी, लेकिन वह कॉन्ट्रैक्ट इवेंट में शामिल हुई थीं। जैस्मिन में फैसला लिया कि वह पहले इवेंट पूरा करके जाएंगी। इसके बाद जब वह डॉक्टर के पास गईं तो डॉक्टर ने कॉर्निया डैमेज बताया और कहा कि चार-पांच दिनों में ठीक हो जाएगा।




Comments
Add a Comment:
No comments available.