Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

जो बाइडेन ही नहीं, ये भी हैं दुनिया के सबसे उम्रदराज शासक, एलिजाबेथ की उम्र तो 94 साल है!

दुनिया भर में एलिजाबेथ-।।, महमूद अब्बास और माइकल ऑन, जो बाइडेन ही नहीं ये हैं दुनिया के सबसे उम्रदराज शासक, एक की उम्र तो 94 साल है। आइए नजर डालते हैं उन सभी के नामों पर।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खबरें - 09 November 2020

किसी भी देश की राजनीति पर यदि नजर डाली जाए तो वो कहीं न कहीं एक जैसी ही नजर आती है फर्क सिर्फ पार्टी सिस्टम का ही पड़ता है। कहीं वन पार्टी सिस्टम, होता कहीं टू तो कही पर मल्टी पार्टी सिस्टम होता है। इन सबके बावजूद हर पार्टी अपने सामने वाली विपक्ष पार्टी को हराकर विजय होने के लिए सारी कोशिश करता है।अब आप अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को ही देख लीजिए। क्या जमकर कांटे की टक्कर इस चुनाव में देखने को मिली है।

 जहां अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन ने रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप को हराया है। इसके बाद जाकर 77 साल के जो बाइडेन अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति के पद पर आने वाले हैं। लेकिन वो अकेले ऐसा नेता नहीं है जिन्होंने उम्रदराज में अपने देश की राजनीति में अहम योगदान दिया हो। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा उम्रदराज शासकों के बारे में यहां जिन्होंने राजनीति की दुनिया में दिया है अहम योगदान।


1. शासक: एलिजाबेथ-II

उम्र: 94 साल

जन्म: 21 अप्रैल 1926, लंदन

रोचक बातें:

 - पूरे विश्व में इंग्लैंड की महारानी के तौर प मशहूर एलिजाबेथ- II ने महारानी की गद्दी को 6 फरवरी 1952 में संभाला था। 

 - वो इस वक्त दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र शासक के तौर पर जानी जाती है।


2. शासक: कोलविल नॉरबर्ट यंग

उम्र: 87 साल

जन्म: 20 नवबंर 1932, बेलीज

रोचक बातें:  कोलविल नॉरबर्ट मध्य अमेरिकी देश बेलीज के गवर्नर जनरल के पद पर हैं।

- उन्होंने इतने बड़े पद को 1993 में संभाला था।


3. शासक: पॉल बिया

उम्र: 87 साल

जन्म: 13 फरवरी 1933, कैमरून

रोचक बातें: पॉल कैमरुन के राष्ट्रपति पद पर इस वक्त मौजूद है। 

- वो सिर्फ बेलीज के गर्वनर यानी जनरल नॉरबर्ट यंग से केवल 85 दिन छोटे हैं।


4. शासक: माइकल ऑन

उम्र: 85 साल

जन्म: 18 फरवरी 1935, लेबनॉन

रोचक बातें: माइकल ऑन लेबनॉन के 13 वें राष्ट्रपति के पद पर नियुक्त हैं। 

- उन्होंने ये बड़ा पद 21 अक्टूबर 2016 को संभाला था।


5. शासक: महमूद अब्बास

उम्र: 85 साल

जन्म: 15 नवंबर 1935, इजरायल

रोचक बातें:

-महमूद अब्बास इस वक्त फिलिस्तीन के राष्ट्रपति हैं।

- 2005 में उन्होंने इस पद को संभालने का जिम्मा लिया था। 


6. शासक: खलीफा बिन सलमान अल खलीफा

 उम्र: 85

 जन्म: 24 नवंबर 1935, बहरीन

 रोचक बातें: 

- खलीफा बिन सलमान अल खलीफा इस वक्त बहरीन के पीएम हैं। 

- इस पद पर वो 1971 से बने हुए हैं और वो महमूद अब्बास से करीब 9 दिन छोटे हैं।


7. शासक: सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद

उम्र: 85 साल

जन्म: 31 दिसंबर 1935, सऊदी अरब

रोचक बातें: 2015 में उन्होंने सऊदी अरब के प्रधानमंत्री के पद को संभाला था।

- वे बहरीन के पीएम  खलीफा से लगभग 37 दिन छोटे हैं।


8. शासक: हैराल्ड -V

उम्र: 83 साल

जन्म: 21 फरवरी 1937, Skaugum

राचक बातें: - हैराल्ड- V इस वक्त नॉर्व के राजा है। उन्होंने ये पद 1991 को संभाला था।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.