Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मशहूर गजल गायक पंकज उधास ने दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर से पीड़ित थे सिंगर

गजल गायिकी दुनिया में मातम पसरा हुआ है, मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है, सिंगर की उम्र 72 साल की थी, परिजनों ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके निधन की जानकारी दी है।

Advertisement
Image Credit: गजल गायक पंकज उधास
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 26 February 2024

गजल गायिकी दुनिया में मातम पसरा हुआ है, मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है, सिंगर की उम्र 72 साल की थी, परिजनों ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके निधन की जानकारी दी है। बता दें कि, स्टेटमेंट में लिखा है कि, "बहुत भारी मन से हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्यश्री पंकज  उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं, पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।" अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, पंकज उधास का निधन आज सुबह 11:00 बजे मुंबई में हुआ है, वह पिछले कुछ समय से मुंबई के ब्रीच क्रेंडी अस्पताल में भर्ती थे।


मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

पंकज  उधास ने मुंबई के अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली है। सूत्रों के मुताबिक, पंकज  उधास को कुछ महीने पहले ही कैंसर डिटेक्ट पाया गया था और इसी वजह से वह पिछले कुछ महीने से किसी से नहीं मिल रहे थे, तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया गया, उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा। वहीं, अनूप जलोटा ने यह जानकारी दी है कि, पंकज  उधास को पैंक्रियाज का कैंसर था, और इस बात का पता सिंगर को 4 महीने पहले ही चल गया था।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पंकज  उधास के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी याद में शोक व्यक्त किया है, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दिवंगत सिंगर के साथ कुछ फोटोस शेरय की है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने लिखा है कि, "हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक जाहिर करते हैं, जिनकी गायिकी कई तरह की भावनाओं को जाहिर करती थी, वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पहले कुछ सालों में उनके साथ हुई अपनी अलग-अलग बातचीत याद आती है, ओम शांति।"

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.