Farmer Protest Update: संजय राउत का कहना- जब तक किसान आंदोलन जिंदा, तब तक देश जिंदा

किसान नेताओं की तरफ से 6 फरवरी को चक्का जाम करने का फैसला लिया गया है। इस ऐलान के बाद पुलिस और प्रशासन इस विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए काम कर रही है।

  • 1302
  • 0

देश के किसान आंदोलन के जरिए लागातर दो महीने से कृषि कानून को लेकर अपनी आवाज उठाने में लगे हुए है। जहां एक तरफ अमेरिका ने अपना बयान जारी कर कृषि कानून को कही न कही समर्थन किया है।  वही, इस मामले में विदेशियों के दखल से भारत को ऐतराज होता हुआ नजर आ रहा है। वही, बॉलीवुड और खेल जगत के जानेमाने चेहरों ने भी विदेशियों के दखल पर विरोध जताया है। 

वही, किसान नेताओं की तरफ से 6 फरवरी को चक्का जाम करने का फैसला लिया गया है। वही, पुलिस इस विरोध प्रदर्शन पर लगाम लगाने की कोशिश में जुटी हुई है। बॉर्डर सील कर दिए गए हैं और हाइवे पर भी कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। लेकिन किसान किसी भी तरह से पीछे हटने को तैयार नहीं है। पश्चिमी यूपी किसान आंदोलन का क्रेंद बन गया है। 

इसके अलावा पश्चिमी यूपी में किसान महापंचायतों के आयोजन का ऐलान किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस बात की अनुमति नहीं दी है। आंदोलन के चलते जाट और मुस्लमानों के बीच खाई भी पटती  नजर आ रही है। इस महापंचायत में हर कोई शामिल होता हुआ नजर आ रहा है। 

ये है किसान आंदोलन का अब तक का अपडेट

9: 36 -  राज्यसभा की कार्यवाही संजय राउत का कहना- जब तक किसान आंदोलन जिंदा है तब तक देश जिंदा है।

10: 05- बीजेपी की तरफ से राज्यसभा सांसदों के लिए निकाला गया व्हिप, कृषि कानून पर सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए 8 से 12 फरवरी तक सभी को रहना होगा मौजूद।

9:55- पंजाब के वकीलों की टीम लापता किसानों की मदद के लिए आई आगे।

8: 55- 6 फरवरी को किसान संगठन एनसीआर में करेंगे चक्का जाम

8: 24- हरियाणा सरकार को राकेश टिकैत ने धमकी दी है और कहा- एक कार्यक्रम को तरस जाएंगे

8:05- ब्रिटिश संसद किसान आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा करेगी।


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT