Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

पितरों को भोग में खिलाएं उड़द दाल से बनी चीजें, खुश हो जाएंगे पूर्वज

17 सितंबर यानी कि आज के दिन से पितृ पक्ष शुरू हो गया है। अब आपको 15 दिनों तक अपने पितरों की सेवा करनी चाहिए ताकि वह खुश हो जाएं।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 17 September 2024

17 सितंबर यानी कि आज के दिन से पितृ पक्ष शुरू हो गया है। अब आपको 15 दिनों तक अपने पितरों की सेवा करनी चाहिए ताकि वह खुश हो जाएं। इस दौरान आपको उन्हें उनका पसंदीदा भोग लगाना चाहिए। पितृपक्ष में उड़द की दाल का विशेष महत्व होता है इसलिए इसका इस्तेमाल जरूर करें। पितृपक्ष के 15 दिनों तक जो लोग अपने पितरों को भोजन अर्पण करते हैं उनका जीवन सुखमय गुजरता है। पितरों को भोग लगाने के लिए उड़द की दाल से आप कई सारे व्यंजन बना सकते हैं। 

इन चीजों का लगाएं भोग 

पितृपक्ष के दौरान आपको अपने पितरों को उड़द दाल से बनी चीजों को भोग लगाना चाहिए। इसके लिए आप उड़द दाल से कई सारी चीज बना सकते हैं उड़द की पकौड़ी, उड़द दाल का वड़ा, उड़द दाल की कचौड़ी यह सभी चीजें पितरों को पसंद होती है।

ये चीजें भी करें शामिल

पितृपक्ष के 15 दिन आप उड़द की दाल के अलग-अलग भोग लगा सकते हैं। पितृपक्ष में इमरती का खास महत्व होता है यह पितरों के लिए मीठा भोग माना जाता है। खाने में इस दिन चावल की खीर, पूरी, सब्जी और दूसरे पकवान बनाए जाते हैं।

पितृ पक्ष में किन चीजों का करें दान

  • गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न दान करना एक महान पुण्य कार्य है।
  • जल की बोतलें या जल स्रोतों का निर्माण करना भी एक अच्छा विकल्प है।
  • गरीबों को वस्त्र दान करना उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करता है।
  • गरीबों और जरूरतमंदों को धन दान करना भी एक अच्छा विकल्प है।
  • गाय दान करना एक महान पुण्य कार्य माना जाता है।
  • गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन दान करना एक महान पुण्य कार्य है।
Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.