Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा, बोलें जीवन भर कांग्रेस के लिए काम किया

इस वक्त महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Advertisement
Image Credit: पूर्व सीएम अशोक चव्हाण
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 12 February 2024

कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद अशोक चव्हाण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहा है कि मैंने इस्तीफा दे दिया है, अब एक-दो दिन में तय करूंगा की आगे क्या करना है। इसके अलावा अशोक चव्हाण का कहना है कि मैंने जिंदगी भर कांग्रेस के लिए काम किया है, लेकिन अब मैं एक विकल्प तलाश रहा हूं। आगे बताते हुए चव्हाण ने कहा है कि मैंने प्राथमिक सदस्यता और विधायक दल एवं कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। अभी तक मैंने किसी विशेष पार्टी में शामिल होने का फैसला नहीं लिया है इसके अलावा उनका कहना है कि मेरी अभी तक किसी कांग्रेस विधायक या नेता से बात नहीं हुई है। मैं पार्टी के मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करूंगा।

चव्हाण ने एक्स पर बदला बायो

आपको बता दें कि, अशोक चव्हाण ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को भेजे हुए पत्र में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं इसके तुरंत बाद ही अशोक चव्हाण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना बायो भी बदल दिया है। इससे पहले उनके बायो में सीडब्ल्यूसी सदस्य और कांग्रेस पार्टी का नाम था जिसे अब हटा दिया है। आपको बता दें कि, अशोक चव्हाण के इस कदम पर शिवसेना यूबीटी उद्धव ठाकरे ने हैरानी जताई है। उन्होंने यह कहा है कि, मैं अशोक चव्हाण को लेकर हैरान हूं वह कल तक सीट बंटवारे में हिस्सा ले रहे थे, मुझे लगता है कि वह राज्यसभा के लिए गए हैं हर कोई अपने बारे में सोच रहा है।

कांग्रेस से इस्तीफे का सिलसिला जारी

अशोक चव्हाण ही नहीं बल्कि कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी के इस्तीफे का सिलसिला भी जारी है। पार्षद और मुंबई जिला अध्यक्ष जगदीश अमीन ने अपने पार्टी पदसे इस्तीफा दे दिया है और डीसीएम देवेंद्र फडणवीस और भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व एमएलसी और नांदेड शहर उपाध्यक्ष अमर राजूरकर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.