Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का निधन, पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है और उनके योगदान को याद किया है।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 23 February 2024

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है और उनके योगदान को याद किया है। पीएम ने कहा है एक विधायक के रूप में भी उन्हें उनके परिश्रम के लिए याद किया जाएगा। इसके अलावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी मनोहर जोशी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। 

मनोहर जोशी का उल्लेखनीय योगदान

पीएम मोदी ने मनोहर जोशी को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह लिखा है कि, मनोहर जोशी एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने सालों से सार्वजनिक सेवा में अपना योगदान दिया है इतना ही नहीं नगर पालिका, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां भी निभाई है। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की प्रगति के लिए कई प्रयास किए हैं, केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया है। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, 86 वर्षीय जोशी का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था।


बता दें कि, पीएम मोदी ने मनोहर जोशी को याद करते हुए कहा है कि, लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान जोशी ने संसदीय प्रक्रियाओं को अधिक जीवंत और सहभागी बनाने का प्रयास किया है। पीएम ने यह भी कहा है कि मनोहर जोशी जी एक विधायक के रूप में उनके परिश्रम के लिए भी याद किए जाएंगे, उन्हें चारों विधानसभाओं में सेवा करने का सम्मान मिला है, उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं ओम शांति।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.