Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

हरियाणा में गर्मी ने तोड़ा 80 साल का रिकॉर्ड, 50 के पार पहुंचा पारा

गर्मी का मौसम लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। वहीं, अब 2 जून तक नौतपा की वजह से अधिक गर्मी पड़ेगी।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 27 May 2024

गर्मी का मौसम लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। वहीं, अब 2 जून तक नौतपा की वजह से अधिक गर्मी पड़ेगी। हरियाणा की बात करें, तो यहां पर अधिकतम तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के सिरसा जिले में 26 मई का तापमान 48.4 डिग्री रहा। यह इस गर्मी का सबसे गर्म दिन रहा है इसके साथ ही इतनी तेज गर्म हवाएं चल रही है जिसकी वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे।

ब्रेक हुआ 80 साल का रिकॉर्ड

हरियाणा में अधिकतम तापमान की बात करें, तो ऐसा दो बार हो चुका है जब पारा हाई हुआ। बता दें कि, हरियाणा सरकार की वेबसाइट के मुताबिक, हिसार जिले में 48.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा हरियाणा के गुड़गांव जिले में अधिकतम तापमान 49 डिग्री पर पहुंच गया है। इतना ही नहीं गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल हो गया है।

बाकी जिलों में 45 के पार हुआ पारा

बता दें कि, हरियाणा के ज्यादातर जिलों में गर्मी की वजह से इस समय अधिकतम तापमान 45 डिग्री के ऊपर चढ़ गया है। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री, हिसार में 47.1 डिग्री, मेवात में 47.6 और राजधानी चंडीगढ़ में 44.5 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग का यह अनुमान है की तेज लू चलने की वजह से गर्मी की स्थिति अभी और गंभीर होने वाली है, जिसकी वजह से रेड अलर्ट जारी किया गया है। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, हरियाणा में पड़ने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल में छुट्टी दी गई है। हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 28 मई से 30 जून तक स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.