Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दिल्ली में हीटवेव से लोगों की हालत होगी खराब, 40 डिग्री के पार पहुंच गया तापमान

भारतीय मौसम विभाग की माने तो तीन दिनों के लिए दिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस वीकेंड में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Singh | Delhi, Delhi | खबरें - 07 April 2025

दिल्ली में एक बार फिर से गर्मी ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। सोमवार के दिन दिल्ली में गर्मी ने हद पार कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज का दिन इस सीजन का सबसे ज्यादा गर्मी वाला दिन मौजूद रहा है। पारा आज 40 डिग्री के पार रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में रिकॉर्ड स्तर पर वृद्धि देखी जा रही है। 

भारतीय मौसम विभाग की माने तो तीन दिनों के लिए दिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस वीकेंड में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बारिश और धूल भरी आंधी आने का अनुमान रहा है। इसके अलावा मौसम विभाग ने दिल्ली में 8 और 9 अप्रैल को लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 8 और 9 अप्रैल को भी दिल्ली में लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है। इन दोनों दिनों 40 से 42 डिग्री का अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री रहने वाला है। 

दिल्ली के अलावा बाकी राज्यों में मौसम

उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। इस समय राज्य के दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग ने प्रयागराज, झांसी, वाराणसी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, चंदौली और हमीरपुर जिलों के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा के कई जिलों में भी तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.