Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, चुनाव से पहले लागू होगा CAA

गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर यह कहा है कि मुस्लिम समुदाय को भड़काया जा रहा है, इसके अलावा लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू करने की घोषणा करते हुए उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय को आश्वासन दिया है कि उनकी नागरिकता नहीं छीनी जाएगी।

Advertisement
Image Credit: गृहमंत्री अमित शाह
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 11 February 2024

गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर यह कहा है कि, मुस्लिम समुदाय को भड़काया जा रहा है, इसके अलावा लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू करने की घोषणा करते हुए उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय को आश्वासन दिया है कि उनकी नागरिकता नहीं छीनी जाएगी। इतना ही नहीं अमित शाह ने आगे कहा है कि, CAA देश का एक अधिनियम है इसे निश्चित रूप से अधिसूचित किया जाएगा चुनाव तक इसे नोटिफाई किया जाएगा। CAA को चुनाव से पहले लागू किया जाएगा और इसे लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। एक्ट में किसी भी व्यक्ति की नागरिकता को छीनने का कोई प्रावधान नहीं है।

नहीं है नागरिकता छीनने का प्रावधान

गृहमंत्री अमित शाह ने यह भी कहा है कि हमारे देश में अल्पसंख्यकों और विशेष रूप से हमारे मुस्लिम समुदाय को भड़काया जा रहा है सीएए किसी की नागरिकता नहीं छीन सकता है क्योंकि इस अधिनियम में ऐसा कोई प्रावधान है ही नहीं। उन्होंने आगे कहा है कि सीएए बांग्लादेश और पाकिस्तान में सताए गए शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने का एक अधिनियम है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

इस दौरान गृह मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, सीएए कांग्रेस सरकार का वादा था। जब देश का विभाजन हुआ और उन देशों में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हुआ तो कांग्रेस ने शरणार्थियों को आश्वासन दिया था कि भारत में उनका स्वागत है और उन्हें भारतीय नागरिकता दी जायेगी अब वे पीछे हट रहे हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा है कि, समान नागरिक संहिता पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का एक संवैधानिक एजेंडा था लेकिन बाद में कांग्रेस पार्टी ने अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इसे नजरअंदाज कर दिया।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.