Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बिना रगड़े साफ हो जाएंगे पूजा के बर्तन, ये तरीके आएंगे काम

घर के मंदिर में रखे चांदी पीतल के बर्तन लंबे समय तक साफ न करने पर गंदे हो जाते हैं। जब आप बड़े दिन बाद इसकी सफाई करती हैं, तो जल्दी गंदगी साफ नहीं हो पाती है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 01 November 2024

घर के मंदिर में रखे चांदी पीतल के बर्तन लंबे समय तक साफ न करने पर गंदे हो जाते हैं। जब आप बड़े दिन बाद इसकी सफाई करती हैं, तो जल्दी गंदगी साफ नहीं हो पाती है। इस तरह से पूजा के बर्तन को साफ करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। अगर आप कुछ खास टिप्स को फॉलो कर लें, तो पूजा के बर्तन को साफ करना आसान हो जाएगा। इस खास तरीके की मदद से आप तांबे, पीतल और चांदी की मूर्तियां भी साफ कर सकते हैं।

टाटरी साइट्रिक एसिड 

यह एक ऐसी चीज है जिसमें हल्का एसिड होता है। टाटरी साइट्रिक एसिड में थोड़ा सा नमक मिला लीजिए यह आपके गंदे से गंदे बर्तन को साफ करने में मदद करता है। 

बेकिंग सोडा और पानी

बेकिंग सोडा और पानी के मिश्रण से तांबे के बर्तन को साफ करें। गंदे बर्तनों को साफ करने का यह भी एक बेहतर तरीका है। अगर आपके मंदिर के बर्तन गंदे हो गए हैं तो आपको बेकिंग सोडा और पानी का घोल तैयार करना है। इसकी मदद से आप पूजा के बर्तनों को चमकदार बना सकते हैं।

खट्टा नींबू 

खट्टे नींबू के रस से तांबे के बर्तन को साफ करें। खट्टा नींबू एक ऐसी चीज है जो आपके गंदे बर्तन को भी चमका देता है। बर्तनों को साफ करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। आप पूजा और किचन के बर्तनों को भी इससे साफ कर सकते हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.