Story Content
हिंदू धर्म के अंदर तुलसी का काफी महत्व होता है। ऐसा घर की सुख-शांति के लिए इसकी पूजा-अर्चना करना काफी शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है। वहां पर खुद मां लक्ष्मी वास करती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ता है। इतना ही नहीं आर्थिक परेशनियां भी दूर हो जाती है। वैसे देखा जाए तो ज्येष्ठ महीने में गर्मी सबसे ज्यादा चलती है। इसके चलते पौधे और पेड़ सूखना शुरू हो जाते हैं। अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा सूख रहा है तो उसके लिए आपको कुछ खास उपाय करने की जरूरत है। जानिए उन उपायों के बारे में एक-एक करके यहां।
- तुलसी के पौधे में सदैव नमी बनी रहे और वह तेज धूप में भी न झुलसे, इसके लिए आप सूखे नारियल की छीलन को तुलसी के गमले में सबसे नीचे डाल दें और उसके बाद मिट्टी भरकर उसमें तुलसी का पौधा लगाएं। नारियल की छाल में पानी को सोखने की क्षमता होती है और यह तुलसी के पौधे को सूखने नहीं देता है।
- ज्येष्ठ के महीने मे तुलसी में जल देते समय जल में थोड़ा दूध मिलाकर चढ़ाएं और तुलसी को लाल चुनरी या पीले रंग के कपड़े से ढ़ककर रखें. ऐसा करने से तुलसी सूखेगी नहीं और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न रहेंगी.
- तुलसी के पौधे को सदैव मिट्टी के गमले में ही लगाएं। मिट्टी के गमले पानी को सोखकर ठंडे रहते हैं। इससे तुलसी के पौधे में भी तरावट रहती है। कुछ लोग प्लास्टिक के गमलों में पौधे लगाते हैं। इससे गर्मी में तुलसी के सूखने की आशंका रहती है। भूलकर भी आप प्लास्टिक के गमलों में तुलसी का पौधा न लगाएं।
- ज्येष्ठ माह में तुलसी को सूखने से बचाने के लिए पौधे को किसी चौड़े मुंह वाले गमले में लगाएं, जो गहरा भी हो। इससे गमले में अधिक पानी डलेगा और अधिक समय तक पानी रहेगा, जिससे पौधे को नमी मिलती रहेगी।
- मिट्टी में थोड़ा सा सूखा हुआ गाय का गोबर मिला दें और फिर इसमें तुलसी का पौधा लगाए। ऐसे में तुलसी का पौधा केवल ज्येष्ठ में ही नहीं बल्कि हर मौसम में हरा भरा रहेगा और नई पत्तियां भी आएंगी।




Comments
Add a Comment:
No comments available.