Hindi English
Login
Image
Image
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने साधा बीजेपी के तीन जमाइयों पर निशाना, कहा- उन्हें हमेशा आगे करते हैं

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को बीजेपी का जमाई बताया है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | खबरें - 24 August 2022

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार में फ्लोर टेस्ट के बीच चर्चा के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को बीजेपी का जमाई तक कह दिया है। इस बात पर विधानसभा में जमकर हंगामा हो गया है। दरअसल सीबीआई की छापेमारी पर अपना गुस्सा निकालते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि गुरुग्राम में मौजूद मॉल मेरा नहीं है। इसका उद्घाटन बीजेपी के ही सांसद ने किया था।


बीजेपी पर निशाना साधते हुए विधानसभा में तेजस्वी यादव ने कहा बीजेपी के साथ रहे तो राजा हरिश्चंद बन जाएंगे और हाथ छोड़ देंगे तो भ्रष्टातारी। मैं विदेश जाता हूं तो मुझ पर लुकआउट नोटिस लगता है, लेकिन नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुक चोकसी पर लुकआउट नहीं हुआ था। जोकि हजारों करोड़ लेकर भाग गए हैं। 


बीजेपी के तीन जमाइयों पर साधा निशाना


अपनी बात रखते हुए तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि बीजेपी जहां भी सरकार में नहीं होती है वहां पर अपने तीन जमाइयों को आगे कर देती है। इसके अंदर ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग शामिल है। हम बीजेपी से पूछना चाहते हैं उनके पास ऐसा कौन सा तिलिस्म है जिससे वे सत्ता में रहते हैं तो मंगलराज रहता है। वहीं, सत्ता से बाहर रहते ही जंगलराज आ जाता है। जंगलराज कहना बिहार की आत्मा को गाली देना है।


गुरुग्राम मॉल पर तेजस्वी यादव ने दी सफाई


गुरुग्राम मॉल पर जो छापेमारी हुई है उस पर भी तेजस्वी यादव ने अपनी बात रखी है। उन्होंने सफाई पेश करते हुए कहा कि गुरुग्राम के जिस मॉल पर सीबीआई ने छापेमारी की है वो मेरा नहीं है। उसका तो उद्घाटन बीजेपी सांसद ने किया था। तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि हम लोग क्रिकेटर है और यह जोड़ी (यहां पर तेजस्वी यादव आरजेडी-जेडीयू की बात कर रहे हैं) कभी ना खत्म होने वाली साझेदारी करेगी। यह पारी लंबी होने वाली है। डिप्टी सीएम ने कहा कि वे मिलकर बिहार और देश के विकास का काम करेंगे। नीतीश की कही हर बात में अपमान है।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.