Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Independence Day Live Updates: PM मोदी ने देश को दिया 25 साल का लक्ष्य, 100वें स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया देखे नया भारत

75 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Advertisement
Instafeed.org

By Mrigendra | खबरें - 15 August 2021

देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने लाल किले पर मौजूद ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए तालियां बजवाकर उनका सम्मान किया। बता दें कि इस साल के स्वतंत्रता दिवस को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तौर पर मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष मनाने के लिए मार्च 2021 में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से 'आजादी का अमृत महोत्सव' शुरू किया था। 

भारत ने सदियों तक मातृ-भूमि, संस्कृति और आजादी के लिए संघर्ष किया है। आजादी की ललक इस देश ने सदियों तक छोड़ी नहीं। जय-पराजय आते रहे, लेकिन मन मंदिर में बसी आजादी की आकांक्षा कभी खत्म नहीं होने दी: पीएम मोदी

हम आजादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है। यह पिछली शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है। कल ही देश ने भावुक निर्णय लिया है। अब से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा: पीएम मोदी

हमारे खिलाड़ियों के सम्मान में आइए कुछ पल तालियां बजाकर उनका सम्मान किया जाए। भारत के खेलों का सम्मान, भारत की युवा पीढ़ी का सम्मान, भारत को गौरव दिलाने वालों को सम्मानः पीएम मोदी


आजादी का अमृत महोत्सव, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को और विश्व भर में भारत को और लोकतंत्र को प्रेम करने वाले सभी लोगों को बहुत शुभकामनाएं: पीएम मोदी


केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के दौरान देश भर में कई कार्यक्रम होंगे। भारत 2047 तक भारत भ्रष्टाचार मुक्त, गरीबी मुक्त हो जाएगा।


75 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.