Story Content
भारत और पाकिस्तान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप ने इस बात का बड़ा दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर करने के लिए तैयार हो गए हैं। रातभर दोनों देशों से हुई लंबी बातचीत के बाद दोनों देश पूरी तरह से सीजफायर करने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिका ने दोनों देशों को समझदारी से फैसला लेने के लिए बधाई दी है।
ट्रंप ने लिखा, 'अमेरिका की मध्यस्थता में लंबी कोशिश के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को बधाई।' भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी प्रेस कॉनफ्रेंस में इसकी पुष्टि कर दी है। वहीं, इन सबके बीच भारत सरकार ने आज निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी हमले को भारत के खिलाफ एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा। यानी इसे भारत के खिलफ युद्ध माना जाएगा। भारत सरकार आतंक फैलाने वाले दुश्मन देश को युद्ध की तरह जवाब दिया जाएगा।
भारत-पाकिस्तान ने रखी अपनी-अपनी बात
इसके अलावा भारत के विदेश सचिव विक्रमी मिसरी ने MEA की प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत-पाकिस्तान में युद्धविराम लागू हो गया है। भारत अपनी शर्तों पर सीजफायर लागू किया है। आज दोपहर दोनों देशों के डीजीएमओ की बात हुई। इसके बाद सीजफायर शाम 5 बजे से लागू हो गया है। साथ ही पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डरने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए हैं, अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना।




Comments
Add a Comment:
No comments available.