Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

जानिए कौन है वर्तिका सिंह जिन्होंने स्मृति ईरानी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, विवादों संग रहा है नाता

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाया है, जिसकी उम्मीद हम में से किसी को भी नहीं थी।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खबरें - 24 December 2020

केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद रही स्मृति ईरानी के साथ-साथ उनके सहयोगियों पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा है। दरअसल अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने ये बड़ा इंजाम लगाया है। वर्तिका सिंह की तरफ से केंद्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाने के नाम पर 25 लाख रुपए की डिमांड का आरोप लगता हुए मंत्री स्मृति ईरानी,  निजी सचिव विजय गुप्ता के अलावा सह आरोपी डॉ.रजनीश सिंह के खिलाफ परिवाद एमपी-एमएलए कोर्ट में दायर किया है। ये ऐसा पहला मौका नहीं है जब वर्तिका सिंह सुर्खियों में आई हो। इससे पहले भी वो चर्चा में बनी हुई है।

दिसंबर में खून से लिखा था अमित शाह को पत्र

दिसंबर 2019 में वर्तिका ने गृह मंत्री अमित शाह को खून से एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने निर्भया के दोषियों को किसी महिला से फांसी की सजा दिए जाने की मांग रख थी। उन्होंने गृह मंत्री से ये मांग की थी कि चारों दोषिओं को उनसे फांसी की सजा दिलवाई जाए।

हमला करने का लगा था इलजाम

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने वर्तिका के खिलाफ हमला करने का केस दर्ज कराया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत तक में लिया गया था। लेकिन बाद में पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। इस मामले में वर्तिका ने क्रॉस केस को दर्ज कराने के लिए न्यायल का सहारा लिया था। इसके बाद कोर्ट द्वारा इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश तक दिए गए थे।

जानिए वर्तिका सिंह से जुड़ी बातों के बारे में यहां

यूपी का जो प्रतापगढ़ है उसके रायचंद्रपुर गांव से वर्तिका सिंह का नाता है। वो दिल्ली के इंदप्रस्थ कॉलेज फॉर वीमेन की छात्रसंघ अध्यक्ष तक रह चुकी हैं।  वो राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.