Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

जया बच्चन एक बार फिर हुई कोविड पाज़िटिव

करण जौहर के बैनर तले बन रही आने वाली फिल्म

Advertisement
Instafeed.org

By Jyoti | खबरें - 04 February 2022

करण जौहर के बैनर तले बन रही आने वाली फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" के लिये करण जौहर को पैक अप बोलने के लिये शायद अभी और इंतेजार करना होगा. अब हुआ कुछ ऐसा है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जया बच्चन भी एक अहम किरदार में हैं और जल्द ही ये फिल्म रिलीज होनी थी लेकिन जया बच्चन तीसरी लहर में फिरसे कोविड पाज़िटिव हो गयीं हैं. अभी हाल ही में शबाना आज़मी जिनका भी अहम ही किरदार है फिल्म में उनकी भी रिपोर्ट पाज़िटिव आई थी और अब जया बच्चन. इन सबके बाद फिल्म की शूटिंग को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है.

यह भी पढ़ें:Maharashtra के पुणे में लोहे की छत गिरने से 5 की मौत, कई घायल

दो अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों की रिपोर्ट पाज़िटिव आते ही करण जौहर ने तुरंत ही शूटिंग रूकवा दी है. बताया जा रहा है दो अहम किरदारों की रिपोर्ट पाज़िटिव आने के बाद करण जौहर और उनका प्रोडक्शन हाउस कोई भी रिस्क मोल नही लेना चाहता है. अब तक करण और उनकी टीम शूट को 2 फरवरी तक खत्म कर लेना चाहती थी लेकिन हालिया संकट को देखते हुए यह अब असंभव सा प्रतीत हो रहा है. हालाँकि जया बच्चन के घर के बाकी सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. वहीं दूसरी तरफ शबाना आज़मी का घर जल्द ही उनके स्वस्थ होने की दुआयें मांग रहा है और ऐसा इस लिये भी है क्योंकि जल्द ही शबाना आज़मी के बेटे फरहान अख्तर, शिबानी डांडेकर के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं.
Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement