Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

करवा चौथ पर अगर आपके घर से नहीं दिखाई दे रहा चांद, तो कैसे खोलें व्रत ?

इस साल 20 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरा दिन निर्जल उपवास करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 18 October 2024

इस साल 20 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरा दिन निर्जल उपवास करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं चांद निकलने के बाद पति के हाथ से पानी पीती हैं और अपना व्रत खोलती हैं। अगर किसी वजह से आपके घर से चंद्रमा नहीं नजर आ रहा है, तो आपको व्रत किस तरह खोलना है इसके बारे में जान लीजिए।

इस तरह देखें चांद

अगर करवा चौथ पर चांद नजर नहीं आ रहा है, तो आप भगवान शिव की तस्वीर को देखकर भी अपना व्रत खोल सकती हैं। भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान होता है। 

अगर चांद नजर नहीं आ रहा है तो आप चावल से चंद्रमा बनाकर करवा चौथ का व्रत खोल सकती हैं। इसके लिए आपको जहां से चंद्रमा निकलता है उस दिशा में चौकी रखकर लाल रंग का कपड़ा बिछाना है और चावल से चंद्रमा बनाना है। 

अगर करवा चौथ पर चांद का दीदार नहीं हो पा रहा है, तो आपको सही दिशा की तरफ मुंह करके पूजा करना चाहिए। इस तरह से आप अपना करवा चौथ व्रत खोल सकती हैं।

अगर आपके शहर में चांद नजर नहीं आ रहा है, तो आप वीडियो कॉल के जरिए भी चांद के दर्शन करके या फिर चंद्रमा की तस्वीर को देखकर अपना व्रत खोल सकती हैं। 

कब नजर आएगा चांद

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ के मौके पर 20 अक्टूबर को यह त्यौहार मनाया जा रहा है। 20 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय रात 7:54 का रहेगा।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.