Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बिना साबुन के भी आप धो सकते हैं चमकदार बर्तन, इन घरेलू चीजों की लीजिए मदद

बर्तनों को धोने के लिए आजकल डिशवाशिंग बार का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार ऐसा होता है की पता ही नहीं लगता और घर में साबुन खत्म हो जाता है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | खबरें - 13 December 2024

बर्तनों को धोने के लिए आजकल डिशवाशिंग बार का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार ऐसा होता है की पता ही नहीं लगता और घर में साबुन खत्म हो जाता है। ऐसे में यदि स्टोर या फिर दुकान बंद हो और घर में मेहमान आ जाए और आपको बर्तनों को तुरंत ही जरूरत पड़ जाए तो आप क्या करोंगे? ऐसे में आप किन घरेलू उपायों को अपनाकर इस मुश्किल से निकल सकती हैं। 

बेकिंग सोड़ा

आप चाहे तो बेकिंग सोड़ा से बर्तनों को आसानी से साफ कर सकते हैं। आपको बस इसके लिए बर्तनों को गर्म पानी से धोना होगा और थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोड़ा को डालना होगा। कम से कम 5 से 10 मिनट आप उसको बर्तनों पर ऐसे ही लगे रहे दें। फिर स्पंज को पानी में डुबोएं और बर्तनों को फिर स्क्रब कर लें फिर उन्हें पानी से साफ कर लें।

नींबू का रस

नींबू से भी आप बर्तनों को साफ कर सकते हैं। नींबू का रस बर्तनों को साफ करने के लिए एक अच्छा क्लींजर माना जाता है। इसके लिए आप बेकिंग सोड़ा औऱ नींबू का एक मिक्सचर तैयार करना है। 4 से 5 बड़े चम्मच बेकिंग पाउडर लें और इसमें नींबू का रस निचोड़ लें। ये न सिर्फ बर्तनों को साफ करेगा, बल्कि एक फ्रेश खुशबू भी देगा। 

लकड़ी की राख

बर्तनों को साफ करने के लिए आप लकड़ी की जली हुई राख का इस्तेमाल करें। जली हुई लकड़ी की बची हुई राख से आप बर्तन धोने का पाउडर बना सकते हैं। आपको बस जली हुई लकड़ी की राख लेनी है औऱ गंदे बर्तनों पर रगड़ना है। फिर साफ पानी से बर्तनों को धो लेना है।

टमाटर का छिलका

टमाटर का छिलका भी काफी काम का है। बेकार टमाटर का छिलका डिशवॉशिंग साबुन जैसी ही चमक बर्तनों को दे सकता हैटमाटर के छिलके में मौजूद रस बर्तनों को अच्छे से साफ करता है उन्हें चमकदार भी बनाता है। टमाटर के छिलके को पानी में डालकर गंदे बर्तनों पर रगड़े औऱ फिर 10 से 15 मिनट के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर साफ पानी से साफ कर लें।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.