Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

गुरु नानक जयंती से जुड़ी खास बातें जानिए यहां, क्यों किया था जनेऊ पहनने से इनकार

कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु नानक जयंती को मनाई जाती है। सिख समुदाय के लोगों के लिए ये दिन काफी खास मना जाता है। गुरु नानक जी सिख समुदाय के सबसे पहले गुरु माने जाते हैं।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Tarun Yadav | खबरें - 08 November 2024

कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु नानक जयंती को मनाई जाती है। सिख समुदाय के लोगों के लिए ये दिन काफी खास मना जाता है। गुरु नानक जी सिख समुदाय के सबसे पहले गुरु माने जाते हैं। उन्होंने समाज को ज्ञान की नई रोशनी दी थी। गुरु नानक जयंती के दिन लोग पूरे दिन भजन करने का काम करते हैं। गुरु नानक जयंती इस बार 15 नवंबर के दिन मनाई जाने वाली है।


ये है गुरु नानक जयंती से जुड़ी खास बातें


- 15 अप्रैल 1469 को गुरु नानक जी का जन्म तलवंडी नाम की एक जगह पर हुआ था। जोकि अब पाकिस्तान में है और ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है।


- गुरु नानक जी में बचपन से ही प्रखर बुद्धि की निशानी देखने को मिलने लगी थी। वो छोटी सी उम्र में ही सांसारिक चीजों की तरफ से उदासीन रहा करते थे।


- 7-8 साल की उम्र में ही उनका विद्यालय छूट गया था। उनका पढ़ाई में मना नहीं लगता था।


- गुरु नानक जी के भगवान प्राप्ति से जुड़े सवालों के प्रश्नों से इनके अध्यापक हार मान गए थे। जिसके बाद वे इन्हें ससम्मान घर छोड़ गए थे।


- इसके बाद गुरु नानक जी अपना अधिक समय सत्संग और आध्यात्मिक चिंतन में ही गुजारा करते थे।


- बाल्यावस्था में कई ऐसी चमत्कारिक घटनाएं हुई जिन्हें देखकर उनके गांव के लोग उन्हें दिव्य आत्मा मानने लगे थे।


- इनकी प्रथम भक्त उनकी बहन नानकी थी।


जब जनेऊ पहनने से किया इनकार

गुरु नानक देव को लेकर ऐसा कहा जाता है कि जब वो 11 साल के थे तब उन्हें जनेऊ पहनने के लिए कहा गया था। क्योंकि उस वक्त हिंदू परिवार के सभी लड़के इस उम्र में उसे पहनना शुरु कर देते थे। लेकिन गुरु नानक जी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा था कि लोगों को इस तरह की पंरपराओं को मानने की बजाए अपने ज्ञान और गुणों को बढ़ाना चाहिए।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.