Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

ज्यादा बादाम खाना सेहत के लिए है नुकसानदायक, जानिए एक दिन की खुराक

बादाम खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई लोगों को इसके नुकसान के बारे में बिल्कुल नहीं पता है। अगर आप किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं, तो वह जहर के समान होता है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 13 November 2024

बादाम खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई लोगों को इसके नुकसान के बारे में बिल्कुल नहीं पता है। अगर आप किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं, तो वह जहर के समान होता है। लोग सर्दियों के मौसम में काजू, बादाम जैसी चीजों को ज्यादा खाना पसंद करते हैं। बादाम बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। बादाम खाने के कई नुकसान भी होते हैं जान लीजिए कि आपको एक दिन में कितना बादाम खाना चाहिए।

एक दिन में कितना बादाम खाएं

हेल्दी रहने के लिए आपको एक दिन में करीब 5 से 6 बादाम खाना चाहिए। जो लोग वर्कआउट करते हैं वह 8 से 10 बादाम खा सकते हैं। जब आप बादाम को पानी में भिगोकर खाते हैं, तो इसका ज्यादा फायदा मिलता है। वहीं, बादाम को खाली पेट खाना भी फायदेमंद है। 

अधिक बादाम खाने से होने वाली बीमारियां

अगर आप अधिक से अधिक बादाम खा रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए इससे शरीर को कई तरह के नुकसान होते हैं। बादाम खाने से एलर्जी, वजन बढ़ना, कब्ज, किडनी स्टोन, गैस और जलन ऐसी समस्याएं हो सकती है। इन सभी बीमारियों से बचने के लिए आपको बादाम का सेवन लिमिटेड करना होगा।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.