Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

जानिए करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद, ये है टाइम

सुहागन महिला के लिए करवचौथ का दिन काफी खास माना जाता है। पत्नियां इस दिन पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। साथ ही निर्जला उपवास करके उनकी तरक्की की कामना करती है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Tarun Yadav | Delhi, Delhi | खबरें - 09 October 2024

सुहागन महिला के लिए करवचौथ का दिन काफी खास माना जाता है। पत्नियां इस दिन पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। साथ ही निर्जला उपवास करके उनकी तरक्की की कामना करती है। करवचौथ पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शिव परिवार की पूजा करती हैं। चांद के दीदर के बाद ही वो ये व्रत पूरा करती है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में चांद कितने बजे निकलने वाला है।

आइए सबसे पहले जानते हैं कि कब है करवचौथ का खास त्योहार। 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का उपवास रखा जाएगा। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 19 अक्तूबर शाम 6 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी। साथ ही इसका समापन 20 अक्तूबर 2024 को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट पर होगा। 

आइए जानते हैं किन जगहों पर कितने बजे निकलेगा चांद

- लखनऊ में चांद निकलने का समय रात 7:14 बजे का है

- गाज़ियाबाद में चांद निकलने का समय रात 8:11 बजे का है

- नोएडा में करवाचौथ का चांद रात 8:14 बजे निकलेगा

- देहरादून में चांद रात 7:09 बजे निकलेगा

- नई दिल्ली में चांद रात 8:15 बजे निकलेगा

- गुरुग्राम में चांद रात 8:16 बजे निकलेगा

- फरीदाबाद में चांद रात 8:04 बजे निकलेगा

- चंडीगढ़ में चांद रात 7:54 बजे निकलेगा

- कोलकाता में चांद रात 7:46 बजे निकलेगा

- बैंगलोर में चांद रात 7:55 बजे निकलेगा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिलाएं चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं. चांद को अर्घ्य देते समय, महिलाएं छलनी से चांद देखती हैं और फिर दीपदान के बाद उसे जल अर्पित करती हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.