Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

महाशिवरात्रि की जानिए कौन सी है सही तारीख, इन शुभ मुहूर्त पर करें भगवान शिव का याद

शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि काफी खास मानी जाती है। इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ माता पर्वती और भोले बाबा की पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | Delhi, Delhi | खबरें - 20 February 2025

शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि काफी खास मानी जाती है। इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ माता पर्वती और भोले बाबा की पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। अंग्रेजी केलैंडर के मुताबिक हर साल महाशिवरात्रि की तारीख बदल जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। कुछ लोग महाशिवरात्रि की तिथि 26 फरवरी तो कुछ 27 फरवरी को मानकर चल रहे हैं। 


दरअसल फाल्गुन चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी की सुबह 11:08 पर होने वाली है। जोकि 27 फरवरी को सुबह 08:54 तक रहने वाली है। इस आधार पर 26 फरवरी को ही महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाने वाला है। साथ ही पूजा पाठ भी इस दिन किए जाएंगे। 26 फरवरी के दिन आप रात के वक्त भी शिव पूजन कर सकते हैं। मुहूर्त के दौरान पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है पूजा का शुभ मुहूर्त। ताकि आपकी पूरी हो जाए मनचाही इच्छा।


ब्रह्म मुहूर्त में पूजा का शुभ मुहूर्त 26 फरवरी सुबह 5:17 से 6:05 तक रहने वाला है।


पहले प्रहर की पूजा का वक्त 6:29 से लेकर रात 9:34 तक रहने वाला है।


दूसरे प्रहर की पूजा का वक्त 26 फरवरी रात 09:34 से मध्यरात्रि 12:39 तक रहेगा।


तीसरे प्रहर की पूजा का वक्त 26 फरवरी की रात 12:39 से 03:45 तक है।


चौथे प्रहर की पूजा का वक्त 27 फरवरी सुबह 03:45 से 06:50 तक रहने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चार प्रहर में की गई पूजा से धन, यश, प्रतिष्ठा व समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.