Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Mahakumbh 2025: पाना है महाकुंभ का पुण्य, तो इन घाटों में लगाएं आस्था डुबकी

प्रयागराज में 13 जुलाई से महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आने वाले हैं।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | खबरें - 13 January 2025

प्रयागराज में 13 जुलाई से महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आने वाले हैं। अगर आप महाकुंभ का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो आपको प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान किन घाटों में डुबकी लगानी चाहिए इसके बारे में जान लीजिए। इन नदियों में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम है। महाकुंभ में डुबकी लगाने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

संगम घाट

महाकुंभ के दौरान संगम त्रिवेणी घाट में डुबकी लगा सकते हैं। महाकुंभ के दौरान यहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस घाट पर स्नान करने से मोक्ष मिलता है।

केदार घाट

भगवान शिव की पूजा के लिए केदारघाटी एक बहुत ही धार्मिक स्थल है। इस जगह पर श्रद्धालु स्नान करने के बाद भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं। आपको इस घाट पर जरूर आना चाहिए। 

हांडी फोड़ घाट

प्रयागराज के प्राचीन घाट में हांडी घाट भी शामिल है जो सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मशहूर माना जाता है। इस घाट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगती है यहां का प्राकृतिक नजारा देखने लायक होता है। 

अश्वमेध घाट 

प्रयागराज के पवित्र घाटों में अश्वमेघ का घाट भी पवित्र स्थान है। इस घाट का जिक्र भी पौराणिक कथाओं में किया गया है। घाट को लेकर यह कहा जाता है कि ब्रह्मा जी ने यहां पर अश्वमेध यज्ञ किया था। कुंभ के दौरान यहां पर गंगा आरती और पूजा की जाती है जो देखने में खास लगती है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.