Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

महाराष्ट्र चुनाव में आगे चलती नजर आईं बीजेपी, भड़क उठे विपक्षी दल के नेता

आज महाराष्ट्र में वोटिंग की गिनती जारी है। इस वक्त चुनाव आयोग की तरफ से जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसमें महायुति राज्य की 288 सीटों में से 215 सीटों पर बाजी मारती हुई दिखाई दे रही है।

Advertisement
Image Credit: पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़ी तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | Delhi, Delhi | खबरें - 23 November 2024

आज महाराष्ट्र में वोटिंग की गिनती जारी है। इस वक्त चुनाव आयोग की तरफ से जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसमें महायुति राज्य की 288 सीटों में से 215 सीटों पर बाजी मारती हुई दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र के रुझानों में बीजेपी गठवंधन को अच्छी खासी बढ़ते मिल रही है। इसी बीच महायुति ने एक विधायक दल की बैठक कल बुलाई है। इस दौरान बीपेजी का विधायक दल का नेता चुना जाएगा। 26 को महायुति सरकार गठन के लिए दावा पेश करने वाली है।

कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

चुनाव की गिनती के बीच कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत अपनी बात रखती हुई नजर आईं। उन्होंने कहा ईवीएम पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए, लेकिन आज  का दिन वो नहीं है। नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आए हैं। हमारे लिए सबक मिला है। महायुति को तैयारी का ज्यादा समय मिला। जिस तरह से चुनावों की तारीख बढ़ाई गई। महाराष्ट्र में हमारा अच्छा कैंपेन था। महाराष्ट्र के नतीजे हमारी आशा के विपरीत गए हैं। हमें खुशी है कि हम झारखंड में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं।

संजय राउस ने निकाली बीजेपी पर भड़ास

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के पिछड़ने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि कुछ तो गड़बड़ है। ये लोगों की राय नहीं है। ये फैसला हुआ है. ये जनता का फैसला नहीं है। दो दिन पहले अडानी के खिलाफ वारंट निकला है। उसमें बीजेपी की पूरी पोल खुल गई। उससे ध्यान हटाने के लिए ये सब किया गया है। मुंबई गौतम अडाणी के जेब में जा रहा है। महाराष्ट्र की जनता का मन हमें मालूम था। हर चुनाव क्षेत्र में नोटों की मशीन लगाई थी। जिस राज्य में सबसे बड़ी बेईमानी होती है उस राज्य की जनता बेइमान नहीं है।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.