Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Maharashtra: देश मे बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, 100 मुर्गियों की अचानक मौत से मचा हड़कंप

कोरोना वायरस संकट के बीच बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है और महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में करीब 100 मुर्गियों की अचानक मौत से हड़कंप मच गया है.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 18 February 2022

देश में कोरोना वायरस संकट के बीच बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है और महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में करीब 100 मुर्गियों की अचानक मौत से हड़कंप मच गया है. ठाणे के डीएम और कलेक्टर राजेश जे. नार्वेकर ने बताया कि बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए मुर्गियों के सैंपल पुणे की एक प्रयोगशाला में भेजे गए हैं. ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ भाऊसाहेब डांगडे ने बताया है कि मुर्गियों की मौत एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा से हुई है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Today: देश में कम हुए कोरोना के मामले, 492 लोगों की हुई मौत

मारे जाएंगे 25 हजार पक्षी

बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है और प्रभावित पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले करीब 25 हजार पक्षियों की मौत हो जाएगी. ठाणे के डीएम और कलेक्टर राजेश जे. नार्वेकर ने कहा, 'ठाणे जिले की शाहपुर तहसील के वेहोली गांव में एक पोल्ट्री फार्म में अचानक करीब 100 मुर्गियों की मौत हो गई. बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए इनके नमूने पुणे की एक प्रयोगशाला में भेजे गए हैं.


उन्होंने कहा, "प्रभावित पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले करीब 25,000 पक्षियों को अगले कुछ दिनों में मार दिया जाएगा." जिला पशुपालन विभाग को संक्रमण को नियंत्रित करने के उपाय करने के आदेश दिए गए हैं.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement