Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

भीलवाड़ा में ढही खदान, 7 मजदूरों की मौत, ग्रामीणों का पुलिस प्रशासन पर बड़ा आरोप

हादसे के बाद से वहां जमा लोगों ने विरोध भी किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को इस अवैध खनन के बारे में कई बार शिकायत की गयी थी लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्‍यान नहीं दिया।

Advertisement
Instafeed.org

By Mrigendra | खबरें - 11 August 2021

भीलवाड़ा

राजस्‍थान के भीलवाड़ा जिले के आसीन्‍द थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है। यहां अवैध खदान ढहने से 3 महिलाओं सहित‍ 7 मजदूर मलबे में दबने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही दुर्घटना घटी, उसी के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मलबे में दबे मजदूरों को खोजा गया। साथ ही उन्हें अस्पताल पहुंचाने के प्रयास किए गए, लेकिन घटना के दौरान दबे सातों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। फिलहाल पूरे मामले की जानकारी जुटाने में पुलिस जुटी हुई है।


ऐसे घटित हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार आसीन्‍द थाना क्षेत्र के लाछूड़ा गांव में नूर मोहम्‍मद के खेत में अवैध र्क्‍वाटज निकालने की खान संचालित हो रही थी। इसे संग्राम सिंह नाम का व्‍यक्ति संचालित कर रहा था। बुधवार दोपहर इस गहरी खान में खुदाई के दौरान अचानक ये ढह गई, जिसमें 3 महिलाओं समेत 4 पुरुष दब गए। बाद में उनकी मौत हो गई। खान में दबने वाले मजदूर के नाम कन्‍हैया भील, प्रहलाद भाट, गणेश भील, धर्मा भाट और महिला मजदूर हिंगला भाट, मीना भील और एक अन्‍य मीना भील बताया गया है।


ग्रामीणों का कहना, जानकारी देने के बाद भी प्रशासन ने अवैध खनन पर नहीं दिया ध्यान

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे के बाद से वहां जमा लोगों ने विरोध भी किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को इस अवैध खनन के बारे में कई बार शिकायत की गयी थी लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्‍यान नहीं दिया। आज यह खान ढहने की दुर्घटना हो गयी। अभी मौके पर आसीन्‍द के उपखण्‍ड अधिकारी सीएल शर्मा की अगुवाई में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.