स्मार्ट फोन के लिए खून बेचने को तैयार हुई नाबालिग, हॉस्पिटल के स्टाफ ने उठाया ये कदम

पश्चिम बंगाल से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिस पर आप यकीन ना कर पाए।

  • 583
  • 0

दुनिया में कभी भी कोई सी भी चीज अचानक से हो सकते हैं और कई चीजों पर हमें अचंभा भी होता हुआ नजर आता है। ऐसा ही ताजा मामला हाल ही में देखने को मिला। पश्चिम बंगाल से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिस पर आप यकीन ना कर पाए। दरअसल एक लड़की स्मार्टफोन खरीदने के लिए अपना खून बेचने के लिए में 30 किलोमीटर की यात्रा करके ब्लड बैंक जा पहुंची। 


 हैरानी तो इस बात की है कि उस लड़की से जब पूछताछ की गई तो बेहद ही अजीबो-गरीब बहाना बनाया। उस लड़की ने अपने माता पिता की मौत हो जाने तक का बहाना पाया है लेकिन आखिरकार स्वीकार किया कि लड़की ने कि वह 9000 के स्मार्टफोन का उसने आर्डर दिया था और इसकी पेमेंट करने के लिए उसे पैसे की जरूरत थी। पश्चिम बंगाल के दक्षिण में दिनाजपुर जिले की नाबालिग लड़की अपना खून बेचने के लिए बालुरघाट जिला अस्पताल जा पहुंची थी। 


वैसी बात यहीं नहीं थमे ही दरअसल अस्पताल के अधिकारियों ने उस लड़की को खूब समझाया और बताया कि यह उस तरीके का काम नहीं है, जिस तरह से वह कर रही है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया कि परामर्श के बाद उसके माता पिता को ही उसे उन्हें दिया जाएगा। जैसे ही मामला अस्पताल के ब्लड बैंक के कर्मचारियों के पास पहुंचा तो उन्होंने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की को चाइल्ड इंडिया को सौंप दिया।


उस लड़की ने अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी कि उसने हाल ही में एक स्मार्टफोन ऑनलाइन आर्डर किया था और उसे लगा कि वह अस्पताल में रक्तदान करके इसके लिए पैसे ले सकती है। जब उसने ब्लड बैंक की कर्मचारियों से कहा कि वह पैसे के बदले रक्तदान करना चाहती है। तो अस्पताल के कर्मचारियों ने एनजीओ को इस बात की जानकारी दी।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT