Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दिल्ली में एक्टिव हुआ मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम में बदलाव होने के साथ दिल्ली में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो रहा है दिल्ली के आसपास के कई शहरों में 3 सितंबर को बारिश की संभावना बताई गई है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 03 September 2024

मौसम में बदलाव होने के साथ दिल्ली में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो रहा है दिल्ली के आसपास के कई शहरों में 3 सितंबर को बारिश की संभावना बताई गई है। बता दें कि, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 6 सितंबर तक तेज हवा चलने के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और भारी बरसात होगी। आज के दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 और 25 डिग्री रहने वाला है। इतना ही नहीं 6 सितंबर तक रोज बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। 

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल जाने तो मौसम विभाग के मुताबिक, भारी वर्षा की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार और उत्तराखंड का हाल उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक देने के साथ ही बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर के कई जगहों पर भारी वर्षा होने वाली है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ वर्षा होगी। इसके अलावा बिहार की बात करें, तो यहां के अधिकांश जिलों में धूप खिली रहेगी। दक्षिण-पश्चिम बिहार में हल्की बरसात हो सकती है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.