Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

विश्व की सबसे सुंदर महिला हुई लोगों के ट्रोलिंग का शिकार, जानिए क्यों कर रहे हैं भद्दे कमेंट्स

दुनिया की सबसे सुंदर महिला येल शेलिबिया इस वक्त ट्रोलिंग का शिकार होती हुई नजर आई है। जानिए क्यों ये हसीना बन रही है लोगों की नफरत का निशाना।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खबरें - 28 January 2021

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आइए दिन कोई न कोई ट्रोल होता हुआ नजर आ ही जाता है। इसका शिकार हम कई बड़े नेताओं और सेलिब्रिटियों को होते हुए देखते हैं। लेकिन यदि हम आपको ये कहे कि एक 19 साल की लड़की अपनी खूबसूरती की वजह से ट्रोल होती हुई नजर आई है तो इसको लेकर आप क्या कहेंगे? दरअसल यहां हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत चेहरे येल शेलिबिया की। उनकी खूबसूरती उनके लिए एक बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। इसके अलावा जब से उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ का खुलासा किया है उसके बाद से वो ट्रोल हो रही हैं।

साल 2020 में टीसी कैंडलर की ओर से उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत चेहरे वाली महिला का खिताब मिला है। उनकी तस्वीरें दुनिया की कई मैग्जीनों पर छापी है और हर जगह उनकी खूबसूरती की चर्चा बनी हुई है। वो एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। लेकिन इसी खूबसूरती के चलते उन्हें इंटरनेट की दुनिया में काफी सारे बवाल का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों शेलिबिया अमेरिकी अरबपति व्यवसायी सुमेर रेडस्टोन के पोते ब्रैंडन कोरफ को डेट कर रही है।


ट्रोलिंग को लेकर रखी ये बात

लेकिन येल शेलिबिया ने अब इंटरनेट पर खुद को लेकर चल रही ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए बताया कि लोग उनकी खूबसूरती की वजह से उन्हें ट्रोल करने का काम कर रहे हैं। ट्रोल को लेकर बात करते हुए शेलिबिया ने द सन से बात करते हुए कहा- मेरे लुक के लिए मुझे हमेश तारीफे मिलती रही है। लेकिन जैसे ही मैंने अपनी जिंदगी के बारे में बताया लोगों ने मुझे मेरे लुक्स की वजह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। मैं इन सभी चीजों को नकारात्मक तौर पर नहीं  लेती हूं। मुझे लोगों का बहुत प्यार मिलता है और अच्छे कमेंट भी मिलते रहते है, जिनकों मैं अच्छे से स्वीकार करती हूं। लेकिन अब ऐसे कमेंट मिल रहे है जोकि अच्छे तो नहीं है लेकिन उनको भी स्वीकारने में मुझे कोई परेशानी नहीं है। मैं ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देती हूं। मुझे लगता है कि एक व्यक्ति को जो सुंदर बनाता है। वो दयालुता और विनम्रता है। यही सबसे सकारात्मक चीजें हैं। जब आप अच्छे होते हैं तो ये चीजें आंखों में दिखाई देती है क्योंकि आंखे कभी भी झूठ नहीं बोलती है।


आपको यहां बता दें कि येल के इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोर्स हैं। येल एक छोटे से शहर के रहने वाले एक यहूदी परिवार से ताल्लुक रखती है। एक स्थानीय फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीरें खींची थी जिसकी वजह से वो लोगों के बीच बाद में सामने आई। आपको ये जानकारी हैरानी होगी कि वो इजरायल वायु सेना के साथ भी काम कर चुकी हैं। 16 साल की उम्र से वो मॉडलिंग कर रही हैं।

इसके अलावा शेलिबिया ने किम कार्दशियन के केकेडब्ल्यू ब्यूटी और काईली जेनर की स्किनकेयर रेंज के लिए भी मॉडलिंग की है। ऐसा पहला मौक नहीं है जब येल इस लिस्ट में शामिल हुई हो। बल्कि वो लगातार 4 साल से इस लिस्ट में शामिल हो रही है। साल 2017 में वो 14वें नंबर पर थी। 2018 में तीसरे और 2019 में दूसरे नंबर पर आई थी। लेकिन इस बार उन्होंने इस लिस्ट में जबरदस्त पहचान हासिल की है। 

आइए जानते हैं 100 मोस्ट ब्यूटीफुल फेस ऑफ 2020 के टॉप 10 फेस के बारे में यहां- 

10. Nancy Jewel Mcdonie


9. Josie Lane


8. Nana ( Im Jin-ah)


7. Halima Aden


6. Thylane Blondeau


5. Emilie Nereng


4. Tzuyu (Chou Tzu-yu)


3. Meika Woollard


2. Lisa (Lalisa Manoban)


1. Yael Shelbia



Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.