Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

MP: नंदकुमार सिंह चौहान का हुआ निधन, पीएम मोदी सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के खंडवा लोकसभा सीट से बीजेपी सासंद नंदकुमार सिंह चौहान का आज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। यही नहीं तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें एक महीने पहले मेदांता हॅास्पिटल में शिफ्ट किया गया था।

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 02 March 2021

मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का आज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वही 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भोपाल के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। यही नहीं उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एक महीने पहले ही मेदांता अस्पताल में एडमिड कराया गया था।  

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्ववीट करके जताया दुख


बीजेपी सांसद के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा खंडवा से लोकसभा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन से  दुखी हूं। वही उन्हें  मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के संगठनात्मक कौशल और प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति संवेदना।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख 


वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व खंडवा से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ, उनका सम्पूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित रहा उन्होंने मध्यप्रदेश में संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाई, मै उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने किया ट्वीट


मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा कि लोकप्रिय जननेता नंदू भैया हम सबको छोड़कर चले गए, हमारे सब प्रयास विफल हुए, नंदु भैया के रुप में बीजेपी ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल  संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया मैं व्यथित हूं, नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति हैं।

ये था नंदू भैया अखिरी ट्वीट

बता दें कि नंदू भैया ने 11 जनवरी को ट्वीट कर अपनी तबियत खराब होने की जानकारी दी थी। जिसकी वजह से यही उनका लास्ट ट्वीट था। 


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.