Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मुकेश अंबानी और उनके परिवार को मिली धमकी, कहा- 3 घंटे में परिवार खत्म कर देंगे

मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी मिली है। इस मामले में फिलहाल मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | खबरें - 15 August 2022

रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली को धमकी है। फोन पर उन्हें धमकी दी गई है। उन्हें तीन बार फोन करके धमकी दी गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच करने में जुटी हुई है। ऐसा जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को मुंबई से हिरासत में ले लिया है। डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन ने इस मामले में जांच तक करना शुरु कर दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि जिसने उन्हें धमकी दी है उसने तीन बार कॉल किया था। ये फोन कॉल रिलायंस फाउंडेशन के हरकिशनदास हॉस्पिटल के डिस्पले नंबर पर की गई है।

वहीं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल फरवरी के महीने में मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक संदिग्ध कार मिली थी, इसमें जिलेटिन की 20 छड़े मिली थी। इससे पूरे जगह हड़कंप सा मच गया था। इस मामले की जांच महाराष्ट्र एटीएस के साथ-साथ एनआईए ने भी की थी। वहीं, जिस कार में विस्फोटक मिला था। वो कार मनसुख हिरेन की थी। कुछ दिनों बाद उस शख्स का शव मिला था। इस मामले में एनआईए ने मुंबई पुलिस अफसर सचिन वाझे को भी गिरफ्तार किया था। सचिन पर आरोप था कि उसने ही मनसुख हिरेन की हत्या की है।

साथ ही अंबानी परिवार का एक वीडियो तक पोस्ट किया गया है। वीडियो में मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और पोता पृथ्वी अंबानी तिरंगा फहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुकेश अंबानी ने अपने पोत के अपनी गोद में उठाया हुआ है। वह नीता अंबानी तिरंगा लहराती हुई दिखाई दे रही है। ये सब उस वक्त की बात है जब अंबानी परिवार कंपनी के कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा था।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.