Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

वर्ल्ड की सबसे कम उम्र की महिला CA नंदिनी अग्रवाल, तस्वीरें देख नहीं हटा पाएगें नजरें।

दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट CA नंदिनी अग्रवाल है। मध्याप्रदेश की रहने वाली है और उनकी उम्र महज 19 साल है। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्जा हो गया है। आइए जानते है उनकी सफलता के बारे में

Advertisement
Image Credit: instagram
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | खबरें - 23 April 2025

नंदिनी अग्रवाल, जो मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की रहने वाली हैं, ने अपनी मेहनत से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में "वर्ल्ड्स यंगेस्ट सीए" का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।19 साल की नंदिनी अग्रवाल दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट है।



वह बचपन से ही पढ़ाई में ब्रिलियंट रही। उन्होंने 13 साल की उम्र में 10वीं पास की और 15 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा क्लियर की थी। उन्होंने 94 अंक लाकर जिले में टॉप किया था।



फिर उन्होंने CA बनाने का लक्ष्य तय किया और आज उसे पूरा कर पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कॉरर्पोरेट सेक्टर में CA आर्टिकल ट्रेनी के रुप में अलग-अलग टीम के साथ काम किया।



उन्होंने साल 2021 में CA की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की और 16 की उम्र में सीए इंटर रैंक 31 प्राप्त कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

 

उनकी ये सफलता कोई असाधारण बात नहीं है। वह हमेशा पढ़ाई में रही अच्छी थी। स्कूल के दौरान उन्होंने दो क्लास छोड़ दी थी।



नंदिनी अग्रवाल को ऑडिट, ग्रुप रिपोर्टिंग, रेफरर्ड रिपोर्टिंग, आईएफआरएस असाइनमेंट, औऱ फोरेंसिक ऑडिट में महारात हासिल की है। वही उनके भाई ने इस मेरिट लिस्ट में 18वां स्थान प्राप्त किया था।


 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.