Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

इस दिन से होने वाली है नवरात्रि की शुरुआत, जानिए क्या है पूजा का मुहूर्त

3 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इसका समापन शनिवार 12 अक्तूबर 2024 को होने वाला है। इस दौरान मां दुर्गा अपने परिवार और गणों साथ पृथ्वी पर आती है और भ्रमण करती है।

Advertisement
Image Credit: नवरात्रि
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 27 September 2024

3 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इसका समापन शनिवार 12 अक्तूबर 2024 को होने वाला है। इस दौरान मां दुर्गा अपने परिवार और गणों  साथ पृथ्वी पर आती है और भ्रमण करती है। माता रानी अलग-अलग वाहनों से भक्तों के घर पर आती है। ऐसे में नवरात्रि का त्योहाऱ काफी ज्यादा धूमधाम तरीके से मनाया जाता है। लोग अपने-अपने घर में कलश की स्थापना करके माता रानी की भक्ति में डूबे रहते हैं। आइए जानते हैं इस त्योहार से जुड़ी खास बातों, मुहूर्त और मान्यताओं के बारे में यहां।

9 दिन के महापर्व के पहले दिन घटस्थापना की जाती है और मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा भी जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में व्रत भी रखा जाता है। पूरे नियमों के साथ मां दुर्गा की आराधना की जाती है। पंचांग के मुताबिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 अक्तूबर से होगा और इसका समापन 4 अक्तूबर को होगा। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त प्रात: 6:24 से प्रात 8: 45 पर है।

शारदीय नवरात्रि में पूजा सामग्री की लिस्ट

धूप, फूल-फल, पान, लौंग, इलायची, दुर्वा, कपूर, अक्षत, सुपारी, नारियल, कलावा, लाल चुनरी, लाल वस्त्र, लाल चंदन, मां दुर्गा की तस्वीर, घी का दीपक और श्रृंगार का सामान नवरात्रि की पूजा सामग्री में सम्मिलित किया जाता है।

नवरात्रि में इन बातों का रखें ध्यान

- नवरात्रि की शुरुआत में घर की अच्छी तरह साफ-सफाई करें।

- घर के बाहर मां दुर्गा के स्वागत के लिए रंगोली बनाएं।

- देवी पूजा में सुहाग का सामान रखना न भूलें। जैसे- लाल चुनरी, लाल फूल, कुमकुम, सिंदूर, लाल चूड़ियां, बिंदी, गहने. नवरात्रि के अंतिम दिन किसी जरूरतमंद महिला को ये दान करें।

- दुर्गा मां की पूजा करते समय देवी मंत्र दुं दुर्गायै नमः का जप करें।

- नवरात्रि में देवी मां के साथ छोटी कन्याओं की भी पूजा करें। जरूरतमंद बच्चियों की शिक्षा के लिए धन या अन्य सामान जरूर दें।




Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.