Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शिवलिंग पर महाशिवरात्रि के दिन चढ़ाएं ये फूल, चमक उठेगी किस्मत

महाशिवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म के सबसे पवन त्योहारों में से एक माना जाता है। ये फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करना काफी शुभ बताया गया है।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | Delhi, Delhi | खबरें - 21 February 2025

महाशिवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म के सबसे पवन त्योहारों में से एक माना जाता है। ये फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करना काफी शुभ बताया गया है। इस दिन देवों के देव महादेव की पूजा-अराधना खास तौर पर की जाती है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं। महाशिवरात्रि पर रात के चारों पहर में पूजा करने का भी विधान है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। आइए शिवरात्रि के मौके पर जानते हैं उन फूलों के बारे में जोकि भगवान शिव को चढ़ाना काफी शुभ बताया गया है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कौन से फूल चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होंगे।


कनेर का फूल- शिवजी की पूजा में कनेर का फूल चढ़ाना शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि सफेद और लाल रंग के इस फूल को चढ़ाने से शिवजी प्रसन्न होते हैं। 


आक का फूल- शिवलिंग पर यदि आप आक का फूल चढ़ाते हैं तो इससे आपकी सारी इच्छा पूरी हो सकती है। इसीलिए महाशिवरात्रि की पूजा में शिवजी को आक का फूल जरूर चढ़ाएं।


शमी का फूल- अब बारी आती है शमी के फूल की जोकि महादेव को बेलपत्र के बराबर पसंद है। आप इसे शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।


धतूरे का फूल- महादेव को सबसे ज्यादा धतूरा पसंद है। यदि इसका फूल आप महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाते हैं तो इससे आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाएगी। साथ ही पुण्य की प्राप्ति भी होगी।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.