Story Content
नई दिल्ली, November 25, 2026: ऑपरेशन सिंदूर के वक्त गुजरात के सैन्य ठिकानों पर थी चीन की नजर, 3 जासूसी उपग्रह कर रहे थे निगरानी।
रिपोर्ट के मुताबिक, निंग्शिया-14, गाओफेन-11 और याओगन-30 नाम के ये उपग्रह 10 और 11 मई को इस क्षेत्र पर नजर बनाए हुए थे, जबकि मुख्य लड़ाई जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हो रही थी।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गुजरात के सैन्य ठिकानों पर नजर रख रहे थे चीन के 3 जासूसी उपग्रह (फोटो- रॉयटर)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ी खुलासा हुआ है। जिसमें बताया गया है चीन ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत की निगरानी कर रहा था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन के तीन जासूसी उपग्रहों ने गुजरात के सैन्य ठिकानों पर करीब से नजर रखी थी। बेंगलुरु स्थित स्पेस सर्विलांस कंपनी डिजांतरा के विश्लेषण के अनुसार, ये उपग्रह भुज, नलिया और जामनगर इलाकों पर फोकस किए हुए थे।
इन उपग्रहों की निगरानी रेंज में महत्वपूर्ण सैन्य अड्डे, बंदरगाह और रिलायंस इंडस्ट्रीज का जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स भी शामिल था। डिजांतरा की रिपोर्ट में कहा गया है कि याओगन-43 01G जैसे उपग्रहों ने 7 मई (जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया) को अपनी कक्षा में बदलाव किए, जिससे भारतीय सैन्य ठिकानों पर लंबे समय तक नजर रखना संभव हो सका।
रिपोर्ट में कहा गया कि इस ऑपरेशन ने भारत के महत्वपूर्ण सैन्य बुनियादी ढांचे की स्पेस-बेस्ड निरंतर निगरानी के प्रति बढ़ती संवेदनशीलता को उजागर किया।
भुज और नलिया में भारतीय वायुसेना के महत्वपूर्ण ठिकाने हैं, जबकि राज्य के पश्चिमी तटीय इलाके में आईएनएस सरदार पटेल और आईएनएस द्वारका जैसी नौसैनिक सुविधाएं भी हैं।
इसके अलावा, एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले चीनी अर्थ-ऑब्जर्वेशन उपग्रहों ने पहलगाम के ऊपर कई असामान्य गतिविधियां की थीं।
बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के आतंकियों ने पहलगाम में 26 लोगों (ज्यादातर पर्यटक) की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Albert Paul 1840719, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.