Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सूरज की तेज किरण से जल रहे है लोग, हरियाणा में गर्मी ने ली कई जान

साल 2024 में गर्मी के मौसम ने तबाही मचा दी है, चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। हरियाणा में इतनी प्रचंड गर्मी पड़ रही है कि रोहतक जिले में कई लोग बेहोश हो रहें है, तो कई लोगों की जान चली गई।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 31 May 2024

साल 2024 में गर्मी के मौसम ने तबाही मचा दी है, चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। हरियाणा में इतनी प्रचंड गर्मी पड़ रही है कि रोहतक जिले में कई लोग बेहोश हो रहें है, तो कई लोगों की जान चली गई। गर्मी का प्रकोप इतना ज्यादा है की इसे झेलना काफी मुश्किल हो गया है। इस बार गर्मी में तापमान पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। वहीं, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी यूपी का गर्मी की तपिश से बुरा हाल हो गया है।

ओडिशा में लोग हैं परेशान

भीषण गर्मी की वजह से उड़ीसा के लोग भी परेशान है कई लोगों की यहां मौत भी हो चुकी है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान अपने चरम पर है। बता दें कि, सरकारी अस्पताल के प्रभारी के मुताबिक, दोपहर 2 बजे से भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है। इस दौरान अस्पताल में कई ऐसे मामले आते हैं, जो गर्मी की वजह से अपना दम तोड़ देते हैं।

झारखंड और राजस्थान में गर्मी का प्रकोप

झारखंड में भीषण गर्मी की वजह से लोगों की जान जा रही है। सभी लोग इस भीषण गर्मी की समस्या से जूझ रहे हैं। राजस्थान की बात करें, तो यहां की गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है, लू चलने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.