Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, लोगों का सांस लेना होगा मुश्किल

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर जारी है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर अभी भी 'गंभीर' श्रेणी में है.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 13 November 2021

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर जारी है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर अभी भी 'गंभीर' श्रेणी में है. दिल्ली के कुल प्रदूषण स्तर की बात करें तो यह 499 हो गया है. वहीं, अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर भी 'गंभीर' श्रेणी में है.

दिल्ली के मथुरा रोड पर एक्यूआई 500 के पार है. अन्य इलाकों में यह कम है लेकिन खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है. उम्मीद है कि कल यानि शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 516 तक पहुंच सकता है.


दूसरी ओर दिल्ली सरकार प्रदूषण रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने का दावा कर रही है. हाल ही में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी यहां चलाए जा रहे धूल रोधी अभियान और खुले में जलाने के अभियान के दूसरे चरण की घोषणा की है. वाटर स्प्रिंकलर और स्मॉग गन की मदद से प्रदूषण पर अंकुश लगाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं. हालांकि मौजूदा हालात में तमाम कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement