Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

जोरों शोरो से चल रही हैं आज़ादी की तैयारियां, इस बार दुनिया देखेगी तिरंगे का जलवा

दुनिया को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा दिखाई देगा. इसका कारण तिरंगे की रोशनी में जगमगाते दुनिया के कई देशों की प्रतिष्ठित इमारतें और पर्यटन स्थल होंगे.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 14 August 2021

हर साल स्वतंत्रता दिवस पर भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं. इस बार 15 अगस्त 2021 को भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. देशभर में इस दिन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. 1947 में स्वतंत्रता दिवस या 15 अगस्त को भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली और देश के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया. 


आपको बता दें कि इस बार दुनिया को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा दिखाई देगा. इसका कारण तिरंगे की रोशनी में जगमगाते दुनिया के कई देशों की प्रतिष्ठित इमारतें और पर्यटन स्थल होंगे. ऐसे में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. मंत्रालय ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत आयोजित होने वाले इस आयोजन के लिए दुनिया के कई देशों में प्रतिष्ठित इमारतों और पर्यटन स्थलों के चयन के साथ ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं. 


यही नहीं मंत्रालय के निर्देश पर दुनिया भर के भारतीय दूतावासों ने आजादी के इस समय के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं. वही 15 अगस्त की शाम से 16 अगस्त की सुबह तक अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई समेत कई बड़े देशों की 75 प्रतिष्ठित इमारतें और पर्यटन स्थल भारतीय तिरंगे की रोशनी से जगमगाते नजर आएंगे. इतना ही नहीं कनाडा में विश्व प्रसिद्ध नियाग्रा फॉल्स की लहरें भी तिरंगे में नहाती नजर आएंगी. इसके साथ ही इन मुख्य इमारतों को तिरंगे से सजाया जाएगा उनमें जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, अमेरिका में एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, दुबई में बुर्ज खलीफा,यूनाइटेड किंगडम में बर्मिंघम लाइब्रेरी बिल्डिंग,अरब अमीरात, रूस में इवोल्यूशन टॉवर और अबू धाबी शहर में प्रसिद्ध एडीएनओसी ग्रुप टॉवर शामिल हैं


जानिए क्या है आजादी का अमृत महोत्सव 

15 अगस्त 2021 को पूरा देश आजादी का 75वां त्योहार मनाएगा. इस संबंध में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को 'आजादी का अमृत महोत्सव' अभियान शुरू किया. यह वही तारीख है जिस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1930 में दांडी यात्रा शुरू की थी. यह अभियान 12 मार्च 2021 से शुरू हुआ था और 15 अगस्त 2023 तक चलेगा. साथ ही इसका उद्देश्य गौरव के उन पलों को याद करना है, जो भारत की आजादी के इतिहास से जुड़े हैं. इसके लॉन्च के साथ ही विदेशों में रह रहे बड़ी संख्या में भारतीय पूरे उत्साह के साथ इसमें शामिल हो रहे हैं. 




Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.