Rajasthan Local Body Election Result: अजमेर में गिनती के दौरान हुआ हंगाम, ये पार्टी निकल रही है आगे

राजस्थान में निकाय चुनाव के वोटों की गिनती फिलहाल चालू है। यहां जानिए बीजेपी और कांग्रेस में से कौन आगे चल रहा है।

  • 1635
  • 0

इस वक्त राजस्थान के 20 जिलों की जो 90 नगर निकाय हैं उनके वोटों की गिनती फिलहाल जारी है। इसमें बीजेपी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त तरीके से मुकाबल देखने को मिला रहा है। शुरुआत में कांग्रेस काफी अच्छे अंतर के साथ आगे निकल रही थी, लेकिन  बीजेपी ने अपनी बढ़त बना ली है। लेकिन कांग्रेस की ओर से पहले ही 600 वार्ड पर बढ़त हासिल की गई है और बीजेपी से 50 सीटों का अंतर हासिल कर लिया है। करीब 10 हजार उम्मीदवार इन सीटों के लिए मैदान में उतरे हैं। यहां जानिए इस चुनाव के क्या है नतीजे अब तक रहे हैं-

Update- 

3: 48 PM- कांगेस को आसींद नगरपालिका चुनाव में बहुमत मिली है।

3: 15 PM- अजमेर के अंदर गिनती के दौरान हंगामा हुआ। मेड़ता सिटी नगरपालिक चुनाव के परिणाम फिलहाल जारी।

2: 51 PM- हनुमानगढ़ निकाय चुनाव में बीजेपी को बुरी हार मिली है।

1: 48 PM- बीजेपी झालरापाटननगर में जीत की ओर चल रही है।

1: 21 PM- 44 वॉर्ड में एनसीपी को बढ़त मिली है। 

12: 55 PM- बीजेपी को डूंगरपुर में जबरदस्त बढ़त हासिल हुई है।

12:25 PM- बीजेपी को अमेजर में 47 वार्ड और कांग्रेस को 18 पर जीत मिली है।

12: 03 PM- नागौर में कांग्रेस को हासिल हुई है जबरदस्त बढ़त।

11:36 AM- नोखा में पालिका अध्यक्ष जीते हैं।

11:16 AM- 101 वार्ड में कांग्रेस आगे निकली है और बीजेपी को 95 पर बढ़त हासिल हुई है।

10: 52 AM- बांसवाडा में मुकाबला एकतरफ होता हुआ दिखाई दिया है। यहां की कुसहलगढ़ के 20 वार्ड में बीजेपी 15 पर आगे चल रही है।

10:21 AM- बीजेपी को 50 सीटों पर बढ़त मिली है और कांग्रेस 49 पर आगे है।

9:52 AM- शुरुआत में 3035 वार्ड्स में से 60 में कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी को 18 सीटों पर बढ़त मिली है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT