Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Raksha Bandhan 2023: सीएम योगी बहनों को देंगे तोहफा, रोडवेज बसों में फ्री यात्रा

Raksha Bandhan 2023: उत्तर प्रदेश सरकार अपनी ओर से रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को तोहफा देने वाली है। रक्षाबंधन के दो दिन तक महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकती हैं।

Advertisement
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Instafeed.org

By Instafeed | खबरें - 27 August 2023

Raksha Bandhan 2023: उत्तर प्रदेश सरकार अपनी ओर से रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को तोहफा देने वाली है। रक्षाबंधन के दो दिन तक महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। यूपी के योगी सरकार ने परिवहन विभाग को आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार 30 अगस्त की रात से 31 अगस्त की रात 12:00 बजे तक पूरे यूपी में महिलाओं को फ्री यात्रा सुविधा मिलेगी। वह रोडवेज और सिटी बस में बिना किराए सफर कर सकती हैं।

इन जगहों पर होगी फ्री यात्रा की सुविधा

यह सुविधा केवल लखनऊ में ही नहीं बल्कि कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा वृंदावन, शाहजहांपुर, झांसी, मुरादाबाद, गोरखपुर, अलीगढ़ एवं बरेली में भी जारी किया गया है। यहां की संचालित बसों में सीएनजी व इलेक्ट्रॉनिक बस में भी महिलाएं निशुल्क सफर कर सकती हैं। पिछले रक्षाबंधन में 22 लाख महिलाओं ने मुफ्त बस यात्रा की थी। 

सरकार ने किया लाखों का खर्च

कोरोना कल के संकट के दौरान 10 लाख से भी अधिक महिलाओं ने बस में फ्री सफर किया वहीं सरकार ने इस तौफी के लिए 2017 से 2022 के बीच 54 करोड़ रुपए का वहां किया है। पूरे देश में रक्षाबंधन के समय पर सरकारी राज्य की महिलाओं के लिए ऐसे तोहफे जारी करते रहते हैं।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.