Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

रतन टाटा के निधन के बाद शोक की लहर, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

बिजनेसमैन टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा दुनिया को अलविदा कह गए हैं। रतन टाटा की उम्र 86 वर्ष थी उनका स्वास्थ्य खराब होने की वजह से निधन हुआ था।

Advertisement
Image Credit: रतन टाटा
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 10 October 2024

बिजनेसमैन टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा दुनिया को अलविदा कह गए हैं। रतन टाटा की उम्र 86 वर्ष थी उनका स्वास्थ्य खराब होने की वजह से निधन हुआ था। रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। रतन टाटा के निधन के बाद राजनीतिक जगत के राजनेताओं ने भी शोक जताया है। 

रतन टाटा का अंतिम पोस्ट 

रतन टाटा के निधन के बाद उनसे जुड़ी बातों को लोग याद कर रहे हैं। आज से 2 दिन पहले रतन टाटा ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। रतन टाटा ने लिखा था, 'आप हमारे बारे में सोचते हैं उसके लिए शुक्रिया।' इसके अलावा उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में भी बताया। वह अपने रेगुलर चेकअप के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल जाते थे।

रतन टाटा का पार्थिव शरीर 

मुंबई पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक रतन टाटा के पार्थिव  शरीर के दर्शन के लिए उन्हें NCPA में रखा जाएगा। बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है।

पीएम मोदी ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि दिया है। बता दें कि, रतन टाटा के एक बड़े उद्योगपति बनने के पीछे बहुत बड़ा संघर्ष भी रहा है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.